29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जनघोषणा पत्र पर अमल की बजाय सीएम जनता का ध्यान भटका रहे

बयान पर पलटवार : भाजपा (Bjp) प्रदेशाध्यक्ष ने कहा, उन्होंने ठीक से इतिहास नहीं पढ़ा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Chandra Prakash Joshi

•

Updated: 19 Sep 2019, 11:27 PM IST

जनघोषणा पत्र पर अमल की बजाय सीएम जनता का ध्यान भटका रहे

जनघोषणा पत्र पर अमल की बजाय सीएम जनता का ध्यान भटका रहे

अजमेर(Ajmer). भाजपा (Bjp) के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जनघोषणा पत्र पर अमल करने की बजाय जनता का ध्यान भटका रहे हैं। मुख्यमंत्री के जयपुर में दिए बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) ने 1934 में वर्धा में संघ के प्रशिक्षण शिविर में संघ की प्रशंसा करते हुए कहा कि जो काम (समरसता का) वे नहीं कर सके संघ ने कर दिखाया है। मुख्यमंत्री (cm)को इतिहास की जानकारी नहीं है। कांग्रेस में अंदरूनी असंतोष है।

अजमेर में गुरुवार को स्वामी कॉम्पलेक्स में पत्रकारों से मुखातिब प्रदेशाध्यक्ष पूनिया ने कहा कि केन्द्र सरकार व भाजपा ने महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर विशेष कार्यक्रमों के माध्यम से उनके संदेश को जन-जन तक पहुंचाया और कांग्रेस को लगता है कि एक ही महापुरुष महात्मा गांधी के नाम पर वे राजनीति करते थे वह भी भाजपा ने छीन लिए। भाजपा तमाम महापुरुषों का सम्मान करने वाली पार्टी है। कांग्रेस ने महापुरुषों का अपमान किया है। वीर सावरकर (Veer Saverkar)पर ट्वीट के मामले में राहुल गांधी पर मामला चल रहा है। पूनिया ने कहा कि मुख्यमंत्री ने इतिहास को ठीक से नहीं पढ़ा है। कश्मीर के मामले में तत्कालीन गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल ने संघ के सह सरसंघचालक गुरुजी को कश्मीर में राजा हरिसिंह के पास बातचीत के लिए भेजा था। सरदार पटेल व महात्मा गांधी ने संघ की प्रशंसा की है।

जीतेंगे निकाय व पंचायत चुनाव

प्रदेशाध्यक्ष पूनिया ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ अभी से ही एंटी इंकमबेंसी है। भाजपा निकाय चुनाव एवं पंचायतराज चुनाव में जीत दर्ज करेगी। वहीं खींवसर मंडावा में उपचुनाव की तैयारी कर दी है। भाजपा ने संगठनात्मक व निकाय चुनाव की तैयारी कर ली है। प्रदेश में 59 लाख नए लोगों ने भाजपा (Bjp)की सदस्यता ली है।

सदन व बाहर घेरेंगे कांग्रेस को

किसानों (Farmers)का सम्पूर्ण कर्जा माफी एवं युवाओं को रोजगार भत्ता व रोजगार मामले में भाजपा सदन में लड़ रही थी तो कांग्रेस सदन से भाग रही थी।