29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सावधान-नशीली चाय पिलाकर चुरा ले जाते है लग्जरी कार

जहरखुरानी कर लग्जरी कार चुराने वाले अन्तरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार, तीन कारें की बरामद, जोधपुर में चोरी की कार को काटकर बेच देते हैं पुर्जा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Manish Singh

•

Updated: 28 Jul 2019, 8:19 PM IST

Inter-state thefts gang-Luxury car stolen by drinking intoxicating tea

सावधान-नशीली चाय पिलाकर चुरा ले जाते है लग्जरी कार

अजमेर. सिविल लाइन्स थाना पुलिस ने जहरखुरानी कर कार चोरी की वारदातें अंजाम देने वाले अन्तरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गिरोह के पांच गुर्गों को दबोचने में कामयाबी हासिल की है। उनसे 3 लग्जरी कारें भी बरामद की गई। पुलिस को गिरोह से सैकड़ों वाहन चोरी की वारदातें खुलने की उम्मीद है। गिरोह के सरगना की तलाश की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया कि 26 जुलाई को कार चालक बुलंदशहर पाहस रामपुर कैलावली नगरिया (उत्तरप्रदेश) निवासी दिनेश राघव टैक्सी चालक की शिकायत पर एएसपी सरिता सिंह व सीओ नॉर्थ डॉ. प्रियंका के नेतृत्व में सिविल लाइन्स थानाप्रभारी नरेन्द्र सिंह की टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से प्रकरण में जोधपुर महामंदिर थाना मदेरणा कॉलोनी निवासी रियाजू खां, सूरसागर पशुनाथ कॉलोनी निवासी सैफुद्दीन खां, घंटाघर लुहारों की गली साइकिल मार्केट निवासी मोहम्मद रफीक लुहार, बुलन्द शहर हाल जोधपुर प्रतापनगर बी 92 सैकण्ड एक्सटेंशन कमला नेहरू नगर निवासी रईस खान और यूपी बदायूं मीरा सराय रोड जालंदिरी राय निवासी मोहम्मद जावेद को गिरफ्तार किया। पुलिस ने गिरोह से उत्तर प्रदेश, गुजरात और राजस्थान नम्बर की तीन कारें बरामद की। प्रारंभिक पड़ताल में तीनों कारें चोरी की निकली। पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है। गैंग के पर्दाफाश में थानाप्रभारी नरेन्द्र कुमार के साथ हैडकांस्टेबल अवधेश कुमार, चम्पालाल, सिपाही राजू गौरान, रतन सिंह, बनवारी व भीम सिंह ने अहम भूमिका निभाई।

नशीली चाय पिलाकर वारदात

पीडि़त दिनेश राघव ने पुलिस को बताया कि वह 25 जुलाई को राजहंस ट्रेवल्स एजेंसी के जरिए सवारी लेकर अजमेर आया। वह रात पौने 12 बजे अजमेर केंद्रीय बस स्टैंड के सामने स्थित अनुराग होटल पहुंचे। रात्रि विश्राम के बाद वह सुबह 7 बजे उठा। कार साफ करके वापस होटल में चला गया। होटल के कमरे में पहुंचा तो एक यात्री ने उसको चाय दी। चाय पीने के बाद उसे नींद आ गई। दोपहर ढाई बजे नींद खुली तो कमरे में दोनों व्यक्ति नहीं थे। उसने चैक किया तो कार के दस्तावेज व उसका मोबाइल फोन नहीं था। होटल के नीचे देखा तो कार नहीं मिली। दोनों यात्री कार चुराकर भाग चुके थे। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने जहरखुरानी व कार चोरी का मामला दर्जकर तलाश शुरू की।

पुर्जा-पुर्जा कर बिकती है कार

गिरोह का सरगना दिल्ली निवासी नायाब उर्फ मुल्ला है। मुल्ला गिरोह के गुर्गों के जरिए लग्जरी कारों की बुकिंग कर जहरखुरानी की वारदातों को अंजाम देता है। गिरोह के गुर्गे पूर्व नियोजित तरीके से होटल में ठहर कर व रास्ते में कार के चालक को चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला देते हैं। इसके बाद कार व उसके दस्तावेज लेकर चम्पत हो जाते हैं। गिरोह के गुर्गे सरगना मुल्ला के बताए अनुसार अलग-अलग शहरों में मिलने वाले मैकेनिक व ऑटो पाट्र्स दुकानदारों को कार के पुर्जे बेच देते हैं। मैकेनिक व पाट्र्स विक्रेता भी चोरी की कार का पुर्जा-पुर्जा करके बेच देते हैं। इससे चोरी की कार का पता तक नहीं चलता है।