29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Pushkar : अहिल्या बाई होल्कर ट्रस्ट की पुष्कर में सम्पत्तियों की जांच

Pushkar : नीमच से पहुंचा पांच सदस्यीय दल : सम्पत्तियों का किया भौतिक सत्यापन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Preeti Bhatt

•

Updated: 27 Jul 2019, 12:27 PM IST

Investigation of properties of Ahilya Bai Holkar Trust in Pushkar

Pushkar : अहिल्या बाई होल्कर ट्रस्ट की पुष्कर में सम्पत्तियों की जांच

नीमच से पहुंचा पांच सदस्यीय दल : सम्पत्तियों का किया भौतिक सत्यापन

पुष्कर. मध्यप्रदेश के इन्दौर स्थित खासगी देवी अहिल्या बाई होल्कर चेरिटेबल ट्रस्ट के सम्पत्ति विवाद के बीच शुक्रवार को नीमच उपजिला कलक्टर के आदेशानुसार पांच सदस्यीय दल पुष्कर (Pushkar) पहुंचा। नीमच के नायब तहसीलदार के साथ राजस्व अधिकारी, पटवारियों ने स्थानीय राजस्व टीम की सहायता से वराह घाट चौक व माली मंदिर के पास स्थित ट्रस्ट (Trust) की सम्पत्तियों का रिकॉर्ड पर भौतिक सत्यापन (Physical verification) किया। इस दौरान सम्पत्तियों के वर्तमान स्थित कब्जेधारकों के साथ साथ दस्तावेज की जानकारी ली गई। ट्रस्ट की पूरे देश में स्थित सम्पत्तियों की खरीद फरोख्त की शिकायतें मिलने पर यह जांच शुरू की गई है।
पत्रिका से बात करते हुए नीमच से आए दल की मुखिया रश्मि धुर्वे ने बताया कि अहिल्या बाई होल्कर ट्रस्ट (Ahilyabai Holkar Trust) की हरिद्वार सहित अनेक स्थानों की सम्पत्तियों को लेकर हाइकोर्ट में मामला विचाराधीन है। इसी के तहत नीमच उप कलक्टर ने पुष्कर स्थित ट्रस्ट की सम्पत्तियों की जानकारी लेने के लिए दल भेजा है।

Read More : Pushkar :विश्व के इकलौते जगतपिता ब्रह्मा मंदिर के चढ़ावे पर भडक़े साधु-संत

इन्दौर संभाग के आयुक्त ने खासगी देवी अहिल्या बाई होल्कर चेरिटेबल ट्रस्ट सम्पत्तियों के अनियमित क्रय विक्रय को रोकने एवं संरक्षण के लिए इन्दौर आयुक्त (Indore Commissioner) को संरक्षक नियुक्त किया गया है। पुष्कर क्षेत्र की सम्पत्तियों के संरक्षण के लिए नीमच के उप जिला कलक्टर को उपसंरक्षक नियुक्त किए गए है। उन्हीं के आदेश पर पांच सदस्यीय जांच दल शुक्रवार को दोपहर पुष्कर पहुंचा। दल प्रभारी रश्मि धुर्वे का कहना है कि वराह घाट (Varah Ghat) पर ट्रस्ट की सम्पत्ति तथा गणेश मंदिर व दो दुकानें हैं इसके अलावा माली मंदिर के पास सम्पत्ति हैं। इसमें एक होटल संचालित है। तीनों सम्पत्तियों का स्थानीय बाशिंदों के नाम बेचाननामा किया जा चुका है तथा वे काबिज भी है। इन तीनों सम्पत्तियों का भौतिक सत्यापन किया गया है।

Read More : पुष्कर आरण्य तीर्थ की सातवीं परिक्रमा 28 जुलाई से