30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धारा 370 हटाने के मामले को भुनाएगी भाजपा,चलाएंगे जागरुकता अभियान

पार्टी संगठन की ओर से चलाएंगे जागरुकता अभियान, मंडल और बूछ के चुनाव समय पर होंगे, जमेर जिले को अक्टूबर मिलेगा नया जिलाध्यक्ष
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Suresh Bharti

•

Updated: 6 Sep 2019, 11:43 PM IST

It is a matter of pride to remove Section 370 from Jammu and Kashmir.

धारा 370 हटाने के मामले को भुनाएगी भाजपा,चलाएंगे जागरुकता अभियान

अजमेर. भाजपा सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक सतीश पूनिया ने कहा कि केन्द्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाकर ऐतिहासिक निर्णय किया है। भाजपा का केन्द्रीय नेतृत्व देश में पार्टी के पक्ष में बने माहौल का लाभ उठाने से नहीं चूकेगा। दूसरी ओर कई सियासी पार्टियां और राजनेता भ्रामक प्रचार में जुटी है।

इसे लेकर भाजपा जागरुकता अभियान चलाएगी। पूनिया व भाजपा के पूर्व मंत्री कालूराम गुर्जर ने शुक्रवार को यहां मीडिया से बातचीत में कहा कि धारा ३७० जम्मू-कश्मीर के लिए कलंक और विकास में बाधक थी। वहां की जनता इससे छटपटा रही थी।

केंद्र सरकार के उठाए गए कदम और विपक्षी पार्टियों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ भाजपा जागरुकता अभियान चलाएगी। पार्टी नेता, सदस्य, पदाधिकारी शहरी और ग्रामीण इलाकों में घर-घर जाकर लोगों को इसके लिए जागरूक करेंगे।

मिस्डकॉल से 59 लाख सदस्य बने

पूनिया ने कहा कि भाजपा आंतरिक लोकतंत्र वाली पाटी है। पार्टी की रीति-नीति के तहत सदस्यता अभियान पूरा हो चुका है। 59 लाख लोगों ने राजस्थान में मिस्ड कॉल के जरिए सदस्यता हासिल की है। पार्टी सभी बूथ और मंडल के चुनाव कराएगी। इसके तहत बूथ-मंडल इकाई चुनाव इसी महीने होंगे। जिलाध्यक्ष का चुनाव अक्टूबर में कराया जाएगा। इसके अलावा 14 सितंबर को पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा सप्ताह मनाया जाएगा। इस दिन पौधरोपण, रक्तदान, चिकित्सा शिविर लगाए जौएंगे। भाजपा के बूथ और मंडल चुनाव तयशुदा समय पर होंगे। निकाय और पंचायतीराज चुनाव से पहले पार्टी प्रक्रिया पूरी कर लेगी।

सदस्यता अभियान की समीक्षा

अजमेर देहात प्रभारी कालूलाल गुर्जर ने कहा कि भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार चुनाव प्रक्रिया होगी। इसके तहत सदस्यता अभियान की समीक्षा भी की जा रही है। बैठक में देहात जिलाध्यक्ष प्रो. बी. पी. सारस्वत, सांसद भागीरथ चौधरी, पुष्कर विधायक सुरेश सिंह रावत, नसीराबाद विधायक रामस्वरूप लांबा, ब्यावर विधायक शंकर सिंह रावत, सदस्यता अभियान के देहात संयोजक ओमप्रकाश भडाणा और अन्य मौजूद रहे।

मंडल चुनाव अधिकारी नियुक्त

बैठक में अजमेर देहात मंडल चुनाव अधिकारी नियुक्त किए गए। सदस्यता अभियान संयोजक भडाणा ने सभी मंडल अध्यक्षों से सदस्यता को लेकर जानकारी ली।