29 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jagan Gurjar: वसुंधरा राजे के महल को उड़ाने की धमकी से चर्चा में आया था जगन गुर्जर, जानिए कहा छिपा था

Jagan Gurjar Death Ajmer Jail: डकैत जगन गुर्जर ने 2008 में तत्कालीन सीएम वसुंधरा राजे के धौलपुर स्थित 'राज निवास पैलेस' को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। जिसके बाद वह पूरे देश में चर्चा में आ गया था।
2 min read
Google source verification
Jagan Gurjar threat to blow up Vasundhara Raje palace

Photo- Patrika Network

Jagan Gurjar Latest News: राजस्थान के अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में सोमवार को कुख्यात डकैत जगन गुर्जर की हत्या कर दी गई। वारदात की सूचना मिलते ही एफएसएल और एमओबी की टीम जेल पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। जांच एजेंसियों ने बैरक से मिले सबूतों को सुरक्षित कब्जे में लेकर उनकी पड़ताल शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जगन गुर्जर की हत्या गला घोंटकर की गई है। हालांकि, मौत के सही कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। भरतपुर के चर्चित कुलदीप जघीना हत्याकांड के आरोपी बंदी विष्णु पर जगन गुर्जर की हत्या का आरोप है। बताया जा रहा है कि दोनों कैदी एक ही बैरक में बंद थे।

जगन गुर्जर पर कई आपराधिक मामले दर्ज थे

अजमेर के एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि दोपहर में बैरकों के बंद रहने के दौरान जेल स्टाफ नियमित निरीक्षण के लिए पहुंचा। जब बैरक का ताला खोला गया तो जगन गुर्जर मृत अवस्था में मिला, जबकि उसका साथी बंदी विष्णु अंदर मौजूद था। जगन गुर्जर के नाम से लंबे समय तक चंबल और धौलपुर क्षेत्र में भय का माहौल बना रहा। जगन ने धौलपुर के डांग क्षेत्र के बीहड़ों को अपना ठिकाना बनाया था। उस पर दर्जनों आपराधिक मामले दर्ज थे।

जगन गुर्जर तीन दशक पहले अपराध की दुनिया में आया

दस्यु जगन गुर्जर करीब तीन दशक पहले अपराध की दुनिया में आया। धौलपुर जिले के भवूतिपुरा में जन्मा जगन गुर्जर कभी साइकिल से दूध बेचने का काम करता था। 2008 में डकैत जगन गुर्जर ने तत्कालीन सीएम वसुंधरा राजे के धौलपुर स्थित 'राज निवास पैलेस' को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। जिसके बाद वह पूरे देश में चर्चा में आ गया था। इस घटना के बाद पुलिस ने जगन पर पर 11 लाख रुपए का इनाम घोषित किया था।

पत्नी ममता को विधानसभा चुनाव भी लड़वाया था

करीब एक साल बाद 2009 में जगन गुर्जर ने सचिन पायलट की मौजूदगी में आत्मसमर्पण किया। जब जगन गुर्जर ने वसुंधरा राजे के राज निवास पैलेस को बम से उड़ाने की धमकी दी थी तो उसको पुलिस से बचाने के लिए मुरारी गुर्जर ने गोठियापुरा में शरण दी थी। उस समय जगन गुर्जर हर बार आरोपित के निवास स्थानों पर ही फरारी काटता था। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनावों में जगन गुर्जर ने पत्नी ममता को चुनाव लड़वाया पर वह हार गईं।