29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ajmer News : जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी 10 को

Ajmer News : पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब का जन्मदिन 10 नवम्बर को जश्न-ए-ईदमिलादुन्नबी के रूप में मनाया जाएगा। रबीउल अव्वल का चांद मंगलवार को नजर आ गया। हिलाल कमेटी ने मंगलवार शाम इसकी घोषणा की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Yuglesh Sharma

•

Updated: 29 Oct 2019, 9:14 PM IST

Ajmer News : जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी 10 को

Ajmer News : जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी 10 को

अजमेर. पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब का जन्मदिन 10 नवम्बर को जश्न-ए-ईदमिलादुन्नबी के रूप में मनाया जाएगा। रबीउल अव्वल का चांद मंगलवार को नजर आ गया। हिलाल कमेटी ने मंगलवार शाम इसकी घोषणा की। अब बुधवार को चांद की एक तारीख, 4 नवम्बर को ख्वाजा साहब की महाना छठी और 10 नवम्बर को बारावफात (जश्न-ए-ईदमिलादुन्नबी) होगी। बारावफात पर अजमेर में जुलूस निकाला जाता है। यह जुलूस अंदरकोट से रवाना होकर कुतुबुसाहब के चिल्ले तक जाएगा। इस दिन ख्वाजा साहब की दरगाह को भी विशेष रोशनी से सजाया जाएगा। चांद की घोषणा के लिए मंगलवार को दरगाह कमेटी कार्यालय में हिलाल कमेटी की बैठक हुई। इसमें चांद दिखने की सूचना मिलने के बाद चांद की घोषणा कर दी गई।

जायरीन की जबरदस्त आवक

ख्वाजा साहब की दरगाह में इन दिनों अकीदतमंद का सैलाब उमड़ रहा है। भीड़ के चलते दरगाह क्षेत्र में मिनी उर्स का सा माहौल नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि दीपावली अवकाश के चलते दरगाह में जायरीन की जबरदस्त आवक है। ख्वाजा साहब की महाना छठी तक दरगाह क्षेत्र में ऐसी रौनक रहने की उम्मीद है।

जुलूस की तैयारियों को लेकर बैठक

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी पर निकलने वाले जुलूस की व्यवस्थाओं को लेकर ख्वाजा साहब की दरगाह स्थित अकबरी मस्जिद में बैठक हुई। इसमें समय रहते व्यवस्थाएं पूरी करने के लिए प्रशासन से मांग की गई है। साथ ही जुलूस की व्यवस्था के लिए विभिन्न कमेटियां गठित करने का निर्णय लिया गया। बारावफात पर सूफी इंटरनेशनल के तत्वावधान में जुलूस निकाला जाता है। जुलूस के संयोजक हाजी शेखजादा जुल्फिकार चिश्ती ने कहा कि जुलूस मार्ग पर आवारा जानवर आदि की रोकथाम के पुख्ता इंतजाम हों, ट्रेफिक व्यवस्था के लिए भी आवश्यक कदम उठाए जाएं। बैठक अंजुमन सचिव वाहिद हुसैन अंगारा शाह की अध्यक्षता में हुई। इसमें सूफी इंटरनेशनल के अध्यक्ष हाजी सरवर सिद्दीकी, पीर फखर काजमी, सैयद आलेबदर चिश्ती, काजी मुनव्वर अली, हुमायु खान सहित कई लोग शामिल हुए।