29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

JEE advanced 2019: प्रवेश पत्र website पर होने वाले हैं अपलोड

इस बार भी विद्यार्थियों को कम्प्यूटर पर ऑनलाइन परीक्षा देनी होगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 20 May 2019, 7:14 AM IST

jee advanced 2019

jee advanced 2019

अजमेर. देश के विभिन्न आईआईटी में प्रवेश के लिए जेईई एडवांस-2019 परीक्षा ऑनलाइन होगी। ऑनलाइन पंजीयन पूरे हो चुके हैं। विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र 20 मई को अपलोड होंगे।

आईआईटी में दाखिलों के लिए 27 मई को जेईई एडवांस परीक्षा होगी। इसमें नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के तत्वावधान में हुई जेईई मेन्स में उत्तीर्ण करीब 2.45 लाख विद्यार्थी बैठेंगे। इस वर्ष आईआईटी रुडक़ी परीक्षा कराएगा।

ऑनलाइन पंजीयन का काम को पूरा हो चुका है। प्रवेश पत्र 20 मई को वेबसाइट पर अपलोड होंगे। उत्तर कुंजी 4 जून को अपलोड होगी। इस बार भी विद्यार्थियों को कम्प्यूटर पर ऑनलाइन परीक्षा देनी होगी। राजस्थान में अजमेर, अलवर, बीकानेर, जयपुर, जोधपुर, सीकर और उदयपुर में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे।

यूं लिया जाएगा एग्जाम
आईआईटी के लिए होने वाला जेईई एडवांस एग्जाम ऑनलाइन होगा। यह लगातार दूसरा साल होगा जबकि एग्जाम ऑनलाइन लिया जा रहा है। पहले यह एग्जाम ऑफलाइन लिया जाता था। इससे पहले इस परीक्षा का नाम ऑल इंडिया इंजीनियरिंग एन्ट्रेंस एग्जाम (एआईईईई) था।

इन आईआईटी में मिलेगा प्रवेश
आईआईटी रुडक़ी, कानपुर, रोपड़, जोधपुर, दिल्ली, चेन्नई, बेंगलूरू, गुवाहाटी, जम्मू, खडग़पुर, धनबाद, रांची, भुवनेश्वर, मुंबई और अन्य

बड़ी खबरें

View All

अजमेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग