6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

JEE MAINS: भरें जेईई मेन के फार्म, वरना पछताएंगे 2021 तक

द्वितीय चरण की परीक्षा के फार्म भरने जारी।
2 min read
Google source verification
jee main 2020

jee main 2020

अजमेर. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के तत्वावधान में द्वितीय चरण की जेईई मेन परीक्षा के फार्म भरने जारी हैं। विद्यार्थी गुरुवार तक ऑनलाइन फार्म जमा करा सकेंगे।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के तत्वावधान में प्रथम चरण की परीक्षा जनवरी में कराई गई थी। इसका परिणाम घोषित हो चुका है। अब एजेंसी द्वितीय चरण की परीक्षा कराएगी। इसके ऑनलाइन फार्म भरने जारी हैं। विद्यार्थी गुरुवार तक ऑनलाइन फार्म और नेट बैंकिंग/डेबिट-क्रेडिट कार्ड से फीस जमा करा सकेंगे। परीक्षा 5 से 11 अप्रेल तक कराई जाएगी। परीक्षा परिणाम 30 अप्रेल तक जारी किया जाएगा।

त्रुटियों में सुधार 13 से

जेईई मेन के ऑनलाइन फार्म में रही गलतियों को विद्यार्थी 13 मार्च से सुधार सकेंगे। यह सुविधा उन्हें 16 मार्च तक मिलेगी।

Read More: कोरोना वायरस: इटली पर्यटक के साथ ट्रेन में ली थी सेल्फी, बीमार हुआ तो अस्पताल ने संदिग्ध मान किया भर्ती

2.40 लाख विद्यार्थी देंगे जेईई एडवांस
जेईई मेन के दोनों चरणों में उत्तीर्ण होने वाले करीब 2.40 लाख विद्यार्थी आईआईटी में प्रवेश के लिए जेईई एडवांस परीक्षा देंगे। यह परीक्षा 17 मई को होगी। परीक्षा आईआईटी रुडक़ी के तत्वावधान में कराई जाएगी। जेईई मेन्स में उत्तीर्ण शेष विद्यार्थियों को विभिन्न नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी और इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिले मिलेंगे। 18 के बाद होगा आरएएस मुख्य परीक्षा परिणाम पर फैसला

Read More: Women's Day : महिलाओं को दिए फूल और सम्मान से बैठाया

हाईकोर्ट के आदेशानुसार आयोग लेगा अपना फैसला।

अजमेर. आरएएस मुख्य परीक्षा-2018 के परिणाम को लेकर 18 मार्च को राजस्थान हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद ही राजस्थान लोक सेवा आयोग परिणाम जारी करने का फैसला लेगा।

आयोग ने 25 और 26 जून को आरएएस मुख्य परीक्षा का आयोजन किया था। यह परीक्षा भी कई पेचीदगियों के बाद संभव हो पाई। राजस्थान हाईकोर्ट की सिंगल बैंच ने बीते अप्रेल में आरएएस प्रारंभिक परीक्षा-2018 के प्रश्न संख्या 11 और 22 को हटाने सहित नए सिरे से परिणाम जारी करने के आदेश दिए थे। इसके खिलाफ आयोग ने हाईकोर्ट की खंडपीठ में याचिका दायर की। खंडपीठ ने पिछले साल 29 मई को सिंगल बैंच के फैसले को निरस्त (क्वैश) किया था। मालूम हो कि यह परीक्षा 1017 पदों की भर्ती के लिए कराई गई है।