8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

…तो कब्रिस्तान का रास्ता हो जाएगा बंद

जिला कलक्टर से लगाई फरियाद

less than 1 minute read
Google source verification
kabristaan

...तो कब्रिस्तान का रास्ता हो जाएगा बंद

अजमेर. नौसर में कब्रिस्तान के मार्ग की मांग को लेकर बुधवार को ग्रामीणों एवं महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया एवं बाद में जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान नासर निवासी गफ्फार शाह ने बताया कि पुष्कर रोड स्थित नौसर में पीर बाबा का स्थान एवं कब्रिस्तान उनकी निजी सम्पत्ति है, इसका संचालन उनके परिवार की ओर से किया जा रहा है। इसके दस्तावेज आदि उनके पास सुरक्षित हैं। कब्रिस्तान के मुख्य द्वार से अड़ते हुए एक होटल का निर्माण किया जा रहा है। इस निर्माण कार्य के दौरान कब्रिस्तान के मुख्य द्वार की दीवार को गिरा दी गई थी। हमारी ओर से दीवार का निर्माण करवाया गया तो उसे फिर तुड़वाने की बात कही जा रही है। उन्होंने लिा कलक्टर से इचित कार्रवाई करते हुए संबंधित लोगों को रोकने की मांग की है। महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सबा खान ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई करने की मांग जिला कलक्टर से की गई है।

युवा व बुजुर्ग भी पहुंचे

ग्रामीणों में नौसर गांव के कई युवा एवं बुजुर्ग भी शामिल हुए। कलक्ट्रेट के बाहर सभी पहुंचे और बाद में शिष्टमंडल जिला कलक्टर के कक्ष में पहुंचा। जहां ज्ञापन देने के साथ कब्रिस्तान के मार्ग को यथावत रखने की फरियाद लगाई।