
अजमेर के गल्र्स कॉलेज में एबीवीपी की कांता जाखड़ बनी अध्यक्ष
अजमेर. छात्रसंघ चुनाव में राजकीय कन्या महाविद्यालय (गल्र्स कॉलेज) में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने कब्जा जमा लिया। यहां अध्यक्ष सहित सभी सीटों पर परिषद के उम्मीदवार विजयी रहे। अध्यक्ष पद पर एबीवीपी की कांता जाखड़ चुनाव जीती।
यहां परिषद का शुरु से ही दबदबा रहा है। चुनाव प्रचार के दौरान भी परिषद के उम्मीदवारों व समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला था जो चुनाव नतीजों में तब्दील हो गया। चुनाव नतीजे घोषित होते ही विजयी उम्मीदवारों के समर्थकों में खासा उत्साह रहा। जीत की खुशी में जमकर नारे लगाए।
मदस विव पर भी एबीवीपी का परचम
इसी प्रकार महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने लगातार दूसरी बार कामयाबी पाई। यहां विद्यार्थी परिषद के रामेश्वर छाबा अध्यक्ष निर्वाचित हुए। उपाध्यक्ष, महासचिव और संयुक्त सचिव पद पर भी विद्यार्थी परिषद ने ही कब्जा जमाया। एबीवीपी के छाबा को ३४० व एनएसयूआई के शुभम को १६८ वोट मिले।
कॉलेज और महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय में मंगलवार को नौजवानों ने अपनी ‘सरकार ’ चुन ली। जबरदस्त उत्साह, नारेबाजी और ढोल-ढमाकों के बीच नतीजे घोषित हुए। सभी संस्थानों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव और संयुक्त सचिव का निर्वाचन हुआ। मतगणना के दौरान जबरदस्त नारेबाजी और गहमा-गहमी का माहौल रहा। नतीजे सामने आते ही जीते हुए नेताओं और उनके समर्थकों के चेहरे खिल उठे।
विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के रामेश्वर छाबा ने जीत दर्ज की। उन्होंने एनएसयूआई के शुभम चौधरी को हराया। यहां पिछले दिनों हुई मारपीट की घटना सहित मतदान के दिन पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष भगवानसिंह चौहान सहित अन्य छात्रों का घर बैठना चौधरी को भारी पड़ गाय। राजकीय कन्या महाविद्यालय में विद्यार्थी परिषद की कांता जाखड़ ने जीत हासिल की। उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी मंजु रावत को हराया। वहीं महासचिव पद पर अभाविप की खुश्बू सांखला विजयी रही।
सबसे पहले श्रमजीवी कॉलेज का नतीजा हुआ घोषित
छात्रसंघ चुनाव में राजकीय कन्या महाविद्यालय (गल्र्स कॉलेज) में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने कब्जा जमा लिया। यहां अध्यक्ष सहित सभी सीटों पर परिषद के उम्मीदवार विजयी रहे। अध्यक्ष पद पर एबीवीपी की कांता जाखड़ चुनाव जीती। यहां परिषद का शुरु से ही दबदबा रहा है। चुनाव प्रचार के दौरान भी परिषद के उम्मीदवारों व समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला था जो चुनाव नतीजों में तब्दील हो गया। चुनाव नतीजे घोषित होते ही विजयी उम्मीदवारों के समर्थकों में खासा उत्साह रहा। जीत की खुशी में जमकर नारे लगाए।
Updated on:
28 Aug 2019, 1:24 PM IST
Published on:
28 Aug 2019, 1:24 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.