अजमेर/किशनगढ़. जिले के मार्बल नगरी किशनगढ़ शहर में शुक्रवार को तीन हथियारबंद युवकों ने दिनदहाड़े फायरिंग कर युवती का उसके घर में घुसकर अपहरण कर लिया। आरोपियों ने बीच-बचाव करने आए युवती के माता-पिता पर लाठियों से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। वारदात के बाद किशनगढ़ वृत्त के सभी पुलिस थानों समेत जिलेभर में नाकाबंदी कर पुलिस ने युवती और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी, लेकिन देर शाम तक कहीं सुराग नहीं लग सका।