29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बोली मंत्रीजी….छोड़ दीजिए कल की बातें, नए दौर में लिखनी हैं मिलकर नई कहानी

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 11 Sep 2018, 7:20 AM IST

mds university building

mds university building

अजमेर.

युवाओं और शिक्षकों को विश्वविद्यालयों में आधुनिक सुविधाएं मिलनी चाहिए। नए भवन, स्मार्ट क्लास रूम और अध्ययन-अध्यापन में नवाचार जरूरी हैं। सरकार का इसके प्रति गम्भीर है। यह बात उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी ने महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय में नवनिर्मित अमृतायन भवन के लोकार्पण समारोह में कही।

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय उच्च शिक्षा के अहम केंद्र हैं। समयानुकूल यहां शिक्षकों-विद्यार्थियों के लिए बेहतर सुविधाएं होनी चाहिए। राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान में राजस्थान को 352 करोड़ रुपए मिले हैं। दो सौ करोड़ कॉलेज को दिए गए हैं। मदस विश्वविद्यालय को द्वितीय चरण में पांच करोड़ रुपए कन्या छात्रावास, भवनों के सार-संभाल, उदयपुर और राजस्थान विवि को 50-50 करोड़ दिए गए हैं।

इनसे विश्वविद्यालयों का चहुंमुखी विकास होगा। आधुनिक गुणवत्ता वाले भवन, स्मार्ट क्लास, प्रयोगशालाएं बनेंगी तो युवाओं-शिक्षकों को लाभ होगा। इससे पहले कुलपति प्रो. कैलाश सोडाणी ने माहेश्वरी का स्वागत किया। शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी, माइक्रोबायलॉजी विभागाध्यक्ष प्रो. आशीष भटनागर, प्रो. मोनिका भटनागर, इतिहास विभागाध्यक्ष प्रो. शिवदयाल सिंह, जूलॉजी विभागाध्यक्ष प्रो. सुभाष चंद्र, बॉटनी विभागाध्यक्ष प्रो. अरविंद पारीक, परीक्षा नियंत्रक प्रो.सुब्रतो दत्ता, खाद्य एवं पोषण विभागाध्यक्ष प्रो. भारती जैन, प्रो. लक्ष्मी ठाकुर, प्रो. रीटा मेहरा और अन्य मौजूद रहे। मंत्री माहेश्वरी और अन्य को तलवार भेंट की गई।

दिए माहेश्वरी को ज्ञापन

मंत्रालयिक कर्मचारी संघ अध्यक्ष दिलीप शर्मा और अन्य ने प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों को सातवां वेतनमान लाभ, राज्य सरकार द्वारा पैंशन वहन, तकनीकी यूनिवर्सिटी कोटा के 2004 पूर्व कार्मिकों को पुरानी पेंशन परिलाभ, सिंडिकेट/प्रबंध बोर्ड में कर्मचारियों को प्रतिनिधित्व, वेतन-भत्तों का भुगतान पे मैनेजर से नहीं करने, विश्वविद्यालयों को ग्रांट जारी करने का ज्ञापन दिया। इसी तरह प्रशासनिक अधिकारी संघ ने पदोन्नति करने, वेतनमान लाभ और शिक्षकों ने वेतनमान, पदोन्नति और अन्य प्रकरण के समाधान की मांग की।

कहीं चमकेगी किस्मत कहीं बहेंगे आंसे आंसू

छात्रसंघ चुनाव के दौरान मतपेटियों में बंद हुई प्रत्याशियों औकी किस्मत मंगलवार को खुलेगी। सभी कॉलेज और महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय में मतगणना होगी। छात्रसंघ अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव और संयुक्त सचिव पद के नतीजे जारी होंगे। इसका सभी छात्र संगठनों, प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं-विद्यार्थियों को बेसब्री से इंतजार है।

सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय, राजकीय कन्या महाविद्यालय, लॉ कॉलेज, संस्कृत कॉलेज, दयानंद कॉलेज और महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय में बीती 31 अगस्त को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव और संयुक्त सचिव पद के लिए चुनाव हुए थे। इनमें निर्दलीय सहित एनएसयूआई, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रत्याशियों ने ताल ठोकी है। मंगलवार को सभी संस्थाओं में सुबह मतगणना प्रारंभ होगी।