9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजमेर
किशनगढ़ भी बने स्मार्ट सिटी : विधायक टांक ने बताया खुद का विजन
Play video

किशनगढ़ भी बने स्मार्ट सिटी : विधायक टांक ने बताया खुद का विजन

किशनगढ़ विधायक सुरेश टांक किशनगढ़ को स्मार्ट सिटी के तर्ज पर विकसीत करने की चाह रखते है।

Google source verification

किशनगढ़ विधायक सुरेश टांक किशनगढ़ को स्मार्ट सिटी के तर्ज पर विकसीत करने की चाह रखते है। टांक का कहना है कि वह शहरी जनता के साथ ग्रामीण जनता को मूलभूत सुविधाएं मिलती चाहिए जिसकी वो हकदार है।सुरेश टांक से बातचीत के अंश …………

सवाल : आपका विजन क्या है।

जबाब : किशनगढ़ का चहुंमुखी विकास हो और किशनगढ़ एक स्मार्ट सिटी के रूप में विकसीत हो। शहरी क्षेत्र के विकास के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में भी मूलभूत सुविधाएं में बढ़ोत्तरी हो। ग्रामीण क्षेत्र में भी शहरों की भांति अच्छी सडक़ें और पीने के लिए पर्याप्त पेयजल मिले। इसके पु?ता इंतजामात हो। यदि यह सब कुछ मैं करने में कामयाब हो गया तो मैं यह समझूगा की मैंने आमजन को सामान्य जीवन जीने के लिए रास्ता दिखा दिया। मैं हमेशा जनता के बीच में रहूंगा और जो भी मूलभूत जरुरतें है पहले उन्हें प्राथमिकता से पूरा करने की कोशिश करूंगा। मैं विकास के कामों में शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं करूंगा।

 

 

सवाल : आपकी पहली पांच प्राथमिकताएं क्या है।

जबाव : सबसे पहले ग्रामीण क्षेत्र में पीने के पानी की उपलब्धता हो। मैं किशनगढ़ में पानी की समस्या को दूर करने के लिए एक विजन भी तैयार किया है और इसमें मैं मु?यमंत्री जी के समक्ष रखूंगा भी। संबंधित विभागीय अधिकारियों को इस पर काम शुरू करने के लिए भी कह दिया है। मैं चाहता हूं कि जिस गांव में पानी या पानी का स्त्रोत है वह उसी गांव के काम आए। 80 प्रतिशत गांवों में प्राचीन और पारंपरिक जल स्त्रोत है हमें सिर्फ उन्हें पुन: विकसीत करना होगा और उनसे पीने योग्य पानी का उपयोग करना होगा। दूसरा कीचड़ रहित सडक़ेें हो। इसके लिए सडक़ और नालियों का निर्माण जरुरी है। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के सभी सीएचसी और पीएचसी में स्टॉफ का तय पैटर्न पूरा हो। यहां पर नि:शुल्क होने वाली जांचें और पर्याप्त दवाइयों का स्टॉक भी रहे। इसके अतिरिक्त ग्रामीण क्षेत्रों को पर्याप्त बिजली मिले और ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन के सार्वजनिक परिवहन के साधनों की सं?या में भी इजाफा हो।

 

सवाल : आप पहली बार चुनाव जीते हो क्या बदलाव करना चाहते है।

जबाव : शहरी क्षेत्र की बदहाल सडक़ें और यातायात व्यवस्था को सुधारने का मानस है। यहां पर नगर परिषद, पीएचडी और आरयूआईडीपी के बीच किसी प्रकार का तालमेल नहीं है और यह सभी अपनी मनमर्जी से निर्माण काम के नाम पर सडक़ें खोद देते है। मेरी जनता को किसी की तकलीफ न हो इसके लिए मैं सकारात्मक होकर काम करने का तैयार हूं। शहरी क्षेत्र में वेंडर जोन और नॉन वेंडर जोन एरिया भी चिन्हित करना होगा ताकि यातायात व्यवस्था में सुधार हो सके।

 

सवाल : आप कौन सा वादा करके जीते और उसे पूरा करने के लिए क्या प्रयास कर रहे है।

जबाव : सबसे बड़ा काम यातायात को सुधारना है। नगर के प्रवेश मार्ग अच्छे और सुंदर हो। चिडिय़ा बावडी से परासिया डबल फाटक के मु?य मार्ग सीसी हो और इस पर अवैध निर्माण हटा कर सुलभ यातायात बनाए जाए। किशनगढ़ की गुंदोलाव झील के चारों तरफ चौपाटी विकसीत करना मेरे सपनें में से एक काम है। यहां के संकरे हो चुके रास्तों से अतिक्रमण को हटा कर चौड़ाई बढ़ाई जा सकती है। हमीर तालाब भी चारों तरफ से खुला है इसका भी सौंदर्यकरण किया जा सकता है। यहां एक बड़ा पार्क और आधुनिक खेल स्टेडिम की भी जरुरत है। ताकि यहां की प्रतिभाओं को खेलने का भरपूर मौका मिल सके और वह आगे जाकर किशनगढ़, प्रदेश और देश का नाम रोशन करें।

 

सवाल : किसके सामने चुनाव लड़ा और किस तरह से जीते।

जबाव : मेरे सामने 15 अन्य प्रत्याशी मैदान में थे। लेकिन मूल रूप से कांग्रेस और भाजपा समेत कांग्रेस से बागी हुए प्रत्याशी के साथ चुनाव लड़ा और बड़े अंतराल से जीत हासिल की। इन तीन उ?मीदवारों के बीच सीधी टक्कर थी। किशनगढ़ की जनता ने लोकतंत्र की असली ताकत दी और लोगों ने यह साबित कर दिया कि यदि उनकी भावना के अनुरूप टिकट नहीं दिया जाता है तो वह अपना उ?मीदवार खड़ा कर उसे जीता कर सकती है और मैं अब इस जनता के विश्वास पर खरा उतरूंगा।