29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टच करने वाले की मनोदशा को पहचानें: रश्मि राव

रोटरी क्लब मचकुण्ड के आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर में दी गुड टच-बैड टच की जानकारी टाइगर मार्शल आर्ट संस्थान की ओर से रोटरी क्लब मचकुंड के सहयोग से चलाए जा रहे विशेष नि:शुल्क आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर में बच्चों को गुड और बैड टच को लेकर सेमिनार का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता वरिष्ठ शारीरिक शिक्षिका रश्मि राव ने बच्चों को गुड टच व बैड टच के बारे में बताया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Dilip Sharma

•

Updated: 15 Jun 2022, 1:41 AM IST

टच करने वाले की मनोदशा को पहचानें: रश्मि राव

टच करने वाले की मनोदशा को पहचानें: रश्मि राव

धौलपुर. टाइगर मार्शल आर्ट संस्थान की ओर से रोटरी क्लब मचकुंड के सहयोग से चलाए जा रहे विशेष नि:शुल्क आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर में बच्चों को गुड और बैड टच को लेकर सेमिनार का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता वरिष्ठ शारीरिक शिक्षिका रश्मि राव ने बच्चों को गुड टच व बैड टच के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि आमतौर पर हमें पता नहीं चलता कि हमें किस उद्देश्य के साथ टच किया जा रहा है। हमें टच करने वाले की मनोदशा को समझने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि शरीर में विशेष तौर पर चार ऐसे भाग होते हैं, जिन्हें अभिभावक के अलावा यदि कोई छूता है, तो वह बैड टच की श्रेणी में आता है। राव ने बच्चों को बताया कि घर से बाहर निकलते समय ज्यादा देर मोबाइल पर बातें ना करें और किसी को भी अपने परिवार की स्थिति के बारे में जानकारी ना दें। कभी भी अनजान व्यक्ति से संपर्क ना रखें और सोशल मीडिया में केवल जानकार लोगों के संपर्क में ही रहें। अनावश्यक फोटो अपलोड ना करें। घर से बाहर निकलते समय सतर्कता रखें। खास करके बेटियां जब भी टेंपो में सवारी करें, तो टेंपो का नंबर नोट कर बैठते ही अपने अभिभावकों फोन के जरिए जानकारी जरूर दें।इस अवसर पर महिला कांस्टेबल शकुंतला परमार ने बेटियों से कहा कि उन्हें डरने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि राजस्थान पुलिस सदैव उनकी सहायता के लिए तत्पर है। कहा कि यदि आपके साथ कोई भी दुव्र्यवहार हो रहा है तो इसकी जानकारी नजदीकी थाने में जरूर दें। इस अवसर पर टाइगर मार्शल आर्ट संस्था के कोच माताप्रसाद टाइगर शर्मा ने बेटियों से आग्रह किया कि वे आत्मविश्वास में बढ़ोतरी करें और पुरुषों के बराबर कंधे से कंधा मिलाकर चलें। इस अवसर पर धौलपुर अभिभाषक संघ सचिव सुबोध शर्मा ने बेटियों से कहा कि सरकार ने बेटियों की सहूलियत को देखते हुए ऐसे कानून बनाए हैं, जिसमें उनकी तत्काल सुनवाई होगी। इस अवसर पर रोटरी क्लब मचकुंड अध्यक्ष अजय अग्रवाल, सचिव दीपक प्रताप सिंह व उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने सभी अतिथियों का स्मृति चिन्ह के माध्यम से सम्मान किया। मंच संचालन रंजीत दिवाकर एडवोकेट ने किया।