
krishna janmashtami in ajmer
अजमेर.
भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव (Krishna janmashtami) शनिवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। शहर के विभिन्न मंदिरों (temples of ajmer), घरों (houses) और सार्वजनिक स्थानों (public places) पर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव (krishna janmotsava) से जुड़ी झांकियां सजाई जाएंगी। आजाद पार्क में भी नगर निगम (nagar nigam) के तत्वावधान में झांकियां सजेंगी। कन्हैया (lord krishna) के धरती पर जन्म लेने पर अद्र्ध रात्रि में आरती होगी। साथ ही पंजरी-मिश्री-दही युक्त विशेष प्रसाद वितरण होगा। लोग यशोदानंदन के दर्शन कर व्रत-उपवास खोलेंगे।
श्री सांवरिया सेठ मंडल पुरानी मंडी के तत्वावधान में अद्र्धचंदेश्वर महादेव (shiv temple) और श्री सगाई वाले बालाजी शिवबाग मंदिर में जन्माष्टमी (janmashtami) का पर्व (fesitval) मनाया जाएगा। यहां रात्रि 8 बजे से मन्दिर में नन्दोत्सव (nandotsava) का आयोजन किया जाएगा। कान्हा के बधाई गीत (songs), विशेष श्रृंगार (sprcial decoration), सवेरे पंचामृत से स्नान (special bath)एवं जन्म के बाद केक (cake) काटा जाएगा।
पंचामृत और प्रसाद वितरण
सांवरिया सेठ मंडल भजन प्रस्तुत करेगा। गोयल परिवार की ओर से श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा। किशन गोपाल गोयल और दिलीप कुमार गोयल ने बताया कि भगवान कृथ्ण के विभिन्न रूपों और उनकी विभिन्न लीलाओं (krishna leela) को झांकी के रूप में प्रदर्शित किया जाएगा। रात्रि 12 बजे महाजन्म आरती (bith prayer)के बाद पंचामृत और प्रसाद वितरण होगा।
स्मृति चिन्ह और प्रमाण
प्रेम प्रकाश आश्रम मार्ग वैशालीनगर स्थित झूलेलाल मंदिर में कृष्ण बनो (make krishna) और राधा-कृष्ण नृत्य (radha krishna dance) प्रतियोगता होगी। प्रतियोगिता में प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभाओं को स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित (felicitation)किया जाएगा।
श्री निम्बार्कगोपीजन वल्लभ मंदिर निम्बार्क कोट (sri nimbarka temple) मंदिर में जन्माष्टमी पर्व मनाया जाएगा। रात्रि 9 बजे एक शाम नन्द-लाल के नाम भजन संध्या होगी। कृष्ण भगवान का जन्मोत्सव कार्यक्रम होगा। अशोक तोषनीवाल एवं श्री सर्वेश्वर संकीर्तन मंडल रसिक बिहारी के भजन और पद पेश करेंगे। रात्रि में महा-आरती (prayer) कर प्रसाद वितरण होगा। विशेष पुष्पों से फूल बंगला (flowers) सजाया जाएगा।
नृत्य पेश किए जाएंगे
श्री नगर रोड स्थित हालाणी दरबार में भगवान कृष्ण का दुग्धाभिषेक होगा। शाम को झांकी सजाई जाएगी। गोपाल सहस्र नाम का पाठ (gopal sahatranam path) किया जाएगा। शामको भगवान श्री कृष्ण को माखन मिश्री का भोग लगाया जाएगा। आरती (aarti) के बाद प्रसाद वितरण होगा। श्री राधा कृष्ण चेरिटेबल ट्रस्ट नाका मदार के तत्वावधान में राधा कृष्ण (radha krishna) मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान कृष्ण जन्मोत्सव से जुड़ी झांकियां सजाने के अलावा नृत्य पेश किए जाएंगे।
राधा गोविंद धाम में भगवान कृष्ण, यशोदा मैया, माखनलीला (makhan leela), राधा-कृष्ण की रास लीला (rass leela) की झांकियां सजाई जाएंगी। बाल गोपाल (bal gopal )का पंचामृत से अभिषेक किया जाएगा। बधाई गीत पेश किए जाएंगे।
read more: यहां होती है जातरुओं की सेवा
Published on:
23 Aug 2019 10:10 am
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
