29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नंद के घर जन्म कन्हाई, ब्रज में भयो आनंद ही आनंद,मध्य रात्रि में हुई कन्हैया की आरती और पूजन

www.patrika.com/ajmer-news
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Sonam Ranawat

•

Updated: 4 Sep 2018, 11:00 AM IST

people celebrate lord krishna janmashtmi in ajmer

नंद के घर जन्म कन्हाई, ब्रज में भयो आनंद ही आनंद,मध्य रात्रि में हुई कन्हैया की आरती और पूजन

अजमेर. जन्माष्टमी पर सोमवार को समूचा अजमेर कृष्णमय हो उठा। शहर में कृष्ण लीला से जुड़ी नयनाभिराम झांकियां सजाई गई। मुरली मनोहर की सुंदर झांकियां देखने और दर्शन करने के लिए मंदिरों, आजाद पार्क और अन्य जगह श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। रात्रि 12 राधिकेश के जन्म लेते ही मंदिरों-घरों में शंख घडिय़ाल बजाए गए। लोगों ने एक-दूसरे को बधाइयां दी। भोग लगाने के बाद लोगों ने व्रत-उपवास खोला।

आजाद पार्क में नगर निगम के तत्वावधान में कृष्ण जन्मोत्सव पर सुंदर झांकियां सजाई गई। शहरवासियों ने देर रात तक झांकियां देखी। दिल्ली से आए कलाकारों ने झांकियां सजाई। महापौर धर्मेन्द्र गहलोत, उप महापौर सम्पत सांखला सहित पार्षद मौजूद रहे।

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, रानी सती दादी सेवा समिति, वीरांगना झलकारी बाई समिति और अन्य संगठनों ने भी कृष्ण लीला से जुड़ी झांकियां सजाई। पुष्कर रोड स्थित खत्रियों की बगीची में जन्माष्टमी पर माखनचोर कृष्ण की झांकियां सजाई गई। नाका मदार स्थित राधाकृष्ण चेरीटेबल ट्रस्ट की ओर से कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। हरिभाऊ उपाध्याय नगर (मुख्य) विस्तार समिति और सिद्धेश्वर महिला मंडल की ओर से कार्यक्रम हुआ। बालाजी उद्यान में झंडारोहण के अलावा झांकियां सजाई गई। गुलाबबाड़ी आम का तालाब पर पाल वाले गणेश मंदिर और सांई बाबा मंदिर में जन्माष्टमी पर कृष्ण जन्मोत्सव से जुड़ी झांकियां सजाई गई।

गूंजे बधाई गीत

श्री निम्बार्क गोपीजन वल्लभ मंदिर निम्बार्क कोट मंदिर में अशोक तोषनीवाल और अन्य ने नंद के घर जन्मयो कन्हैया...छायो बृज में आनंद...भजन प्रस्तुत किए। इस दौरान रसिक बिहारी भजन और पदगायन हुआ। वृंदावन के पुष्पों से फूल बंगला सजाया गया। प्रेमप्रकाश आश्रम देहली गेट में श्रीकृष्ण भगवान की लीलाओं पर आधारित झांकियां सजाई गई।

राबडिय़ा मोहल्ला पर कांग्रेस नेता हेमंत भाटी के आवास पर झांकियां सजाई गई। श्री सांवरिया सेठ मंडल पुरानी मंडी के तत्वावधान में अद्र्धचंदेश्वर महादेव और श्री सगाई वाले बालाजी शिवबाग मंदिर में जन्माष्टमी का पर्व मनाया गया। रात्रि में नन्दोत्सव के दैारान कान्हा के बधाई गीत, विशेष श्रृंगार किया गया। पंचामृत से स्नान एवं जन्म के बाद केक काटा गया।