
...तो क्या अब स्कूलों में संगीनों के साये में होगी पढ़ाई, दबंगो के कहर से हिल गया शिक्षा विभाग
नसीराबाद. निकटवर्ती ग्राम लोहरवाड़ा में प्रभावशाली व्यक्तियों द्वारा सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमणों को हटाने की मांग को लेकर तहसील कार्यालय के बाहर धरना दे रहे धरनार्थी श्यामलाल के विरुद्ध गांव की महिलाओं ने छेड़छाड़ व अभद्र व्यवहार की शिकायत सिटी थाना पुलिस को दी। महिलाओं ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि ग्राम लोहरवाड़ा की कुछ महिलाएं मंगलवार को खरीदारी के लिए नसीराबाद आई हुई थी।
अपराह्न 3 बजे के लगभग धोबी मोहल्ला रोड पर सिटी थाने के पीछे श्यामलाल पीछे से आया और उनके साथ दुव्र्यवहार करते हुए अवांछित हरकतें की। विरोध पर श्यामलाल ने अभद्रता और मारपीट की जिससे एक महिला की लूगड़ी फट गई। बीच-बचाव करने गांव की दूसरी महिलाओं से भी श्यामलाल ने अभद्रता व धक्का-मुक्की की। पुलिस ने महिलाओं की शिकायत पर मामले की जांच आरंभ कर दी है।
तहसीलदार पर मारपीट करवाने का आरोप
दूसरी ओर श्यामलाल ने तहसीलदार पर महिलाओं से ुसकी पिटाई करवाने का आरोप लगाया है। श्यामलाल ने बताया कि वह गत दिनों से ग्राम लोहरवाड़ा में सरकारी जमीन पर काबिज अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर तहसील कार्यालय पर धरना दे रहा है। उसके धरने से नाराज तहसीलदार मंगलवार को लोहरवाड़ा गए और जिन लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है उनके परिवारों की महिलाओं को उसके विरुद्ध भड़का कर नसीराबाद आने की बात कहकर आए।
श्यामलाल का आरोप है कि तहसीलदार ने एक सोची-समझी साजिश के तहत उसको धरने से हटाने के उद्देश्य से उसके साथ महिलाओं से मारपीट करवाई। श्यामलाल ने यह भी बताया कि महिलाओं ने मारपीट करते समय उसका मोबाइल फोन व डायरी छीन ली तथा उसके कपड़े फोड़ दिए। महिलाओं के घूंघट में होने के कारण वह महिलाओं के नाम नहीं बता सकता। श्यामलाल ने मंगलवार शाम तहसील कार्यालय के बाहर से अपना धरना हटा लिया। उसने बताया कि वह अब कलक्ट्रेट के बाहर धरने पर बैठेगा।
Published on:
25 Jul 2018, 12:57 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.