करीब आधा घंटे तक चले खूनी संघर्ष में एक पक्ष के प्रकाश चंद, विष्णु, भूरसिंह, राजेश, मंतो, मीना बाई, विनीता, फूलनदेवी और मीना देवी घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष के मंगतीराम, घनश्याम, पंकज, भीमसिंह, सौरभ और ममता देवी घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।
मेडिकल ज्यूरिस्ट डॉ. ओपी मीणा ने बताया कि गंभीर घायल होने पर दोनों पक्षों के सात जने मानसिंह, विष्णु, प्रकाश, भीम सिंह, मंगती, भंवर व दिनेश को भर्ती कर लिया। जबकि अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।