
पुष्कर के ब्रह्मा मंदिर के दानपात्रों से निकला साढे ग्यारह लाख का चढ़ावा
अजमेर/पुष्कर.पुष्कर के ब्रह्मा मंदिर में लगे दानपात्रों से 33 दिनो के अन्तराल के बाद सोमवार को की गई गणना में 11 लाख 53 हजार 525 रूपए का चढ़ावा निकला है। सोमवार को मंदिर परिसर में रखे दो मुख्य दानपात्र खोले गए। शेष दानपात्रे खोलकर चढ़ावे की गिनती जारी रहेगी।
यह भी पढ़ें : छात्र संघ कार्यालय उद्घाटन को लेकर टालमटोल पर रोष
पुष्कर. राजकीय महाविद्यालय में छात्र संघ कार्यालय का उद्घाटन कराने में प्रशासनिक उदासीनता के खिलाफ सोमवार छात्रों ने रोष जताया तथा भूख हड़ताल पर बैठने की चेतावनी दी।
एबीवीपी के जिला सह संयोजक मधुसूदन वैष्णव व महानगर मंत्री सौरव गौड़ ने छात्रों के साथ प्राचार्य संध्या रैना से मिलकर आरोप लगाया कि वर्तमान महाविद्यालय प्रशासन कांगे्रस सरकार के दबाव में आकर छात्र संघ उद्घाटन की अनुमति नहीं दे रहा है। चर्चा के दौरान छात्र संघ अध्यक्ष रुद्रप्रताप ने बताया कि वे उद्घाटन की तारीख तय करने को लेकर चार बार ज्ञापन देकर मांग की जा चुकी है लेकिन महाविद्यालय प्रशासन टालमटोल कर रहा है।
काफी देर तक समाधान नहीं निकलने पर छात्र संघ अध्यक्ष व अन्य छात्र प्राचार्य कक्ष से बाहर आ गए तथा उद्घाटन की अनुमति नही देने पर अनशन पर बैठने की चेतावनी दे डाली। मामला बढऩे पर छात्रों को आगामी 15 जनवरी तक समस्या का चर्चा के बाद समाधान निकालने का आशसन दिया तब जाकर छात्र शांत हुए। इधर छात्र संघ अध्यक्ष रूद्र प्रताप ने बयान जारी करते हुए बताया कि मंगलवार तक छात्र संघ उद्घाटन की अनुमति नहीं दिए जाने पर वे अनशन शुरू कर देंगे।
Read More: पुष्कर में कैब के समर्थन में निकाली रैली
इनका कहना है
छात्र संघ का उद्घाटन संघ के निर्वाचित पदाधिकारियों से वार्ता करके 15 जनवरी तक कराने का प्रयास किया जाएगा।
-संध्या रैना, प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय पुष्कर
Read More: धूमधाम से मनाया प्रकाश पर्व ...
Published on:
7 Jan 2020, 3:03 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.