
students agitation in ajmer
अजमेर.
परीक्षा शुल्क बढ़ोतरी को लेकर लॉ कॉलेज के छात्र नाराज हो गए। छात्रों ने महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. सब्रतो दत्ता को ज्ञापन दिया ।
छात्रसंघ महासचिव धर्मेन्द्र बाज्या ने बताया कि हर साल विधि संकाय के परीक्षा शुल्क में बढ़ोतरी की जाती है । एलएलएम की फीस एलएलबी की तुलना मे कम है। फीस में असमानता को लेकर छात्रों मे भारी रोष व्याप्त है । हर वर्ष परीक्षा शुल्क मे बढ़ोतरी की जाती है।
वरना करेंगे आंदोलन
विश्वविद्यालय ने शुल्क मामले में कोई कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन किया जाएगा। छात्र नेता रामकिशोर जाजडा ने बताया कि ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरे जा रहे हैं। विषयों की सूची में त्रुटि बनी हुई है। इस दौरान अनिल गोदारा, बृजेश पंवार, नवीन सामरिया, सुरेन्द्र कुमार, नीरज कुमार, गर्वित गोयल और अन्य मौजूद थे।
प्रतिवर्ष बढ़ती है फीस
दस साल से विश्वविद्यालय ने फीस बढ़ोतरी का अनोखा फार्मूला अपना रखा है। पूर्व में विश्वविद्यालय एक साथ 25 या 30 प्रतिशत फीस बढ़ा देता था। इससे छात्र आए दिन उग्र आंदोलन करते थे। विश्वविद्यालय को मजबूरन फीस घटानी पड़ती थी। तत्कालीन कार्यवाहक कुलपति दीपक उप्रेती ने इसका नया तरीका खोजा। उन्होंने प्रतिवर्ष 5 प्रतिशत फीस बढ़ोतरी की योजना लागू की। इसके बाद विश्वविद्यालय में छात्रों के आंदोलन और फीस बढ़ोतरी के प्रति नाराजगी समाप्त सी हो गई।
Updated on:
07 Feb 2019 05:06 pm
Published on:
09 Feb 2019 10:10 am
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
