अजमेर.
शराब के ठेके के विरोध में मलूसर रोड शांतिनगर के व्यापारियोंने बुधवार को भी बाजार बंद रखा। विरोध ने महिला-पुरुषों ने दस मिनट के लिए जाम लगाया। पुलिस की समझाइश के बाद रास्ता खोल दिया। क्षेत्रवासियों ने कहा कि कांग्रेस शासन काल में आमजन की सुनवाई नहीं हो रही है। पन्द्रह दिन से कलक्टर, पुलिस अधीक्षक और जिला आबकारी अधिकारी के चक्कर लगाने के बाद भी सुनवाई नहीं कर रहा है।