10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
LIVE FIGHTING VIDEO : इस बात पर एक दूसरे से भिड़ी महिला वकील, पहले तू-तू मैं-मैं फिर जमकर हुई  यूं गुत्थमगुत्था
Play video

LIVE FIGHTING VIDEO : इस बात पर एक दूसरे से भिड़ी महिला वकील, पहले तू-तू मैं-मैं फिर जमकर हुई यूं गुत्थमगुत्था

अजमेर में कलेक्ट्रेट कार्यालय के पीछे आपसी विवाद को लेकर दो महिला वकील आपस में गुत्थमगुत्था हो गई। दोनों में जमकर हाथापाई हुई।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Sonam Ranawat

•

Updated: 2 May 2018, 2:40 PM IST

 

सोनम राणावत/ अजमेर . अजमेर में कलेक्ट्रेट कार्यालय के पीछे आपसी विवाद को लेकर दो महिला वकील आपस में गुत्थमगुत्था हो गई। दोनों में जमकर हाथापाई हुई। इस बीच एक महिला वकील विजयलक्ष्मी ने वहां बने टेंक में गिर कर जान देने का प्रयास किया। इस पर वहां मौजूद वकीलों ने उसे टेंक में से बाहर निकाला।

 

दूसरी महिला वकील पुष्पा पंवार का आरोप है कि विजयलक्ष्मी आए दिन उससे झगड़ा करती रहती है। पहले वह कलेक्टे्रट के पीछे एक जगह टेबल लगाती थी वह भी विजयलक्ष्मी ने हटवा दी। उसने बताया कि वह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में शामिल होना चाहती है।

 

इसलिए बुधवार को यहां प्राधिकरण के बोर्ड की फोटो ले रही थी कि विजयलक्ष्मी उससे झगडऩे लग गई और मारपीट पर उतारू हो गई। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों महिला वकील को पुलिस थाने ले गई।