30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

loot in ajmer : बिखरी पड़ी थी एटीएम, पुलिस ने किया सीज

लूट की आशंका में कराई मशक्कत, एसपी के आदेश पर सीओ ने लगाए ताले
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Heemanshu Dhawal

•

Updated: 12 Sep 2019, 12:20 PM IST

atm fraud case

एटीएम फर्जीवाड़ा

अजमेर. सिविल लाइन्स थाने से चंद कदमों की दूरी पर सोफिया स्कूल में स्थित बैंक की एटीएम के हालात ने बुधवार रात पुलिस अफसरों की सांसें फुला दी। एटीएम बूथ में मशीन पुर्जे-पुर्जे हालत में देख पहले गश्ती दल, फिर वृत्ताधिकारी व थानाधिकारी पहुंचे। हालात लूट के नजर आने पर आलाधिकारियों को सूचना दी गई। जब बैंक प्रबंधन से सम्पर्क नहीं हुआ तो एसपी ने सीज करने के आदेश देते हुए बिना पुलिस की अनुमति के एटीएम बूथ नहीं खोलने का नोटिस चस्पा कर दिया।
बुधवार रात को सिविल लाइन थाना क्षेत्र का सिग्मा दल सोफिया स्कूल स्थित कैनरा बैंक के एटीएम बूथ के सामने पहुंचा तो होश उड़ गए। एटीएम का शटर आधा खुला और भीतर मशीन बिखरी हालत में थी। पुलिसकर्मियों ने सिविल लाइन और गश्त में मौजूद सीओ नॉर्थ प्रियंका को दी। सीओ नॉर्थ घटनास्थल पहुंच हालात से एसपी कुंवर राष्ट्रदीप को अवगत कराया। मामले में प्रियंका समेत आलाधिकारियों ने कैनरा बैंक प्रबंधन से बात करने का प्रयास किया, लेकिन देर रात तक सम्पर्क नहीं होने पर एसपी ने घटना की आशंका के मद्देनजर बूथ सीज करने के आदेश देते हुए नोटिस चस्पा करा दिया।

मची खलबली
रात १२ बजे जयपुर रोड पर बड़ी संख्या में पुलिस पहुंचने से क्षेत्र में खलबली मच गई। यहां से गुजरने वाला हर कोई बड़ी वारदात की आशंका में रहा। हालांकि देर रात बैंक प्रबंधन ने सम्पर्क कर मशीन बदलने की बात कही, लेकिन तब तक पुलिस बूथ सीज कर चुकी थी।

गैर जिम्मेदाराना रवैया
एटीएम बदलने का काम किया जा रहा था, लेकिन बुधवार रात पुरानी मशीन बिखरी हालत में छोडऩा व शटर बंद करना बैंक प्रबंधन व तकनीशियन का गैर जिम्मेदाराना तरीका रहा। एटीएम को सीज किया गया है। बैंक प्रबंधन की ओर से लिखित में देने पर खोलने की कार्रवाई होगी।

कुंवर राष्ट्रदीप, पुलिस अधीक्षक