31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बधिर स्कूल में गणेश प्रतिमा को पहुंचाया नुकसान, पुलिस जुटी जांच में

www,patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 15 Sep 2018, 9:38 AM IST

lord ganesha statue

lord ganesha statue

अजमेर. वैशाली नगर स्थित बधिर स्कूल में शनिवार सुबह गणेश प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया गया। सुबह उठने पर विद्यार्थियों और शिक्षकों को जानकारी मिली। विद्यालय प्रशासन ने तत्काल पुलिस को मौके पर बुलाया। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

गणेश चतुर्थी पर प्रतिवर्ष बधिर स्कूल में गणपति की स्थापना की जाती है। इस बार भी 13 सितम्बर को गणेश स्थापना की गई। यहां रोजाना सुबह-शाम पूजन भी हो रहा है। शनिवार तडक़े किसी अज्ञात व्यक्ति ने प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया। सुबह विद्यार्थी-शिक्षक उठे तो उन्हें सामान बिखरा मिला। स्कूल के प्राचार्य ने तत्काल पुलिस को बुलाया। मौके से एक स्कूटर भी बरामद हुआ है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

घर-घर विराजे गणपति, लगे प्रथम पूज्य के जयकारे
अजमेर. प्रथम पूज्य और रिद्धी-सिद्धी के दाता भगवान गणेश का धूमाधम से पूजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच घरों और गलियों-मोहल्लों, सार्वजनिक स्थानों पर गणपति प्रतिमाओं की स्थापना हुई। लोगों ने मंदिरों में पार्वती नंदन को लड्डू-मोदक का भोग लगाकर पूजा अर्चना कर जयकारे लगाए। इसके साथ दस दिवसीय गणेश महोत्सव की शुरुआत हो गई। गणेश चतुर्थी पर सुबह से शुभ मुर्हूत में घरों और मंदिरों में गणेश पूजन प्रारंभ हुआ।

लोगों ने प्रथम पूज्य का फूल माला से श्रंगार कर, हरी दूब, बूंदी और बेसन के मोदक, श्रीफल, अगरबत्ती, मीठा पान, और अन्य सामग्री अर्पित कर पूजन किया। आगरा गेट स्थित प्राचीन गणेश मंदिर में तडक़े से श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी। सुबह 4 बजे मंगला आरती, 5 बजे नित्य आरती हुई। इसके बाद पुरोहितों ने गणपति अथर्वशीष से गणेश पूजन किया गया।

लोगों ने लड्डू, फूल-माला चढ़ाकर मंगल कामना की। शास्त्री नगर स्थित गणेशगढ़ मंदिर पर भी गणपति का पूजन हुआ। यहां पारम्परिक मेला भी भरा। आगरा गेट बालू गोमा गोला स्थित कार्यसिद्ध गणेश मंदिर में इलायची, काली मिर्च, सुपारी और दाल से निर्मित गणेश प्रतिमा के दर्शन के लिए लोग उमड़े। ईको-फे्रंडली गणेश को प्रसाद चढ़ाया गया।

इसी तरह वैशाली नगर, आदर्श नगर न्यू केसरी कॉलोनी, पंचशील, माकड़वाली रोड, बी. के. कौल नगर, कोटड़ा, श्री गणेश नवयुवक मंडल रामगंज, गुलाबबाड़ी, मदार गेट, पुरानी मंडी, नया बाजार, पुष्कर रोड, ऊसरी गेट, अजयनगर, नसीराबाद रोड, तेापदड़ा, नाका मदार, शास्त्री नगर, बिहारी गंज, केसरगंज, गुर्जर धरती, किशन गुरनानी मोहल्ला, वीर चौक, हरिभाऊ उपाध्याय नगर, अजयनगर और अन्य इलाकों में घरों और मंदिरों में गणेश पूजन हुआ।

गणेश महोत्सव की शुरुआत4हिंद सेवा दल ने केसरगंज स्थित वैदिक यंत्रालय के निकट प्रतिमा स्थापित की। इसके साथ दस दिवसीय सार्वजनिक गणेश महोत्सव प्रारंभ हो गए। नवयुवक मित्र मंडल गणेश गुवाड़ी, भगवान गंज गौतम नगर, जय भोले मंडल में भी गणेश प्रतिमा की स्थापना हुई। बधिर विद्यालय वैशाली नगर, शुभदा स्पेशल वल्र्ड संस्था और मीनू मनोविकास केंद्र के तत्वावधान में विशेष बच्चों ने गणेश महोत्सव मनाया।