29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर से गांधीधाम पहुंच गई बच्ची, यूं खोज निकाला पुलिस ने

दरगाह से लापता हुई थी जिया। पुलिस ने दो दिन में ढूंढ निकाला बच्ची को
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 31 May 2019, 7:31 PM IST

lost girl found

lost girl found

अजमेर.

दरगाह से लापता हुई एक 3 साल की बच्ची जिया शुक्रवार को गुजरात के गांधीधाम में मिल गई। इस संबंध में गांधीधाम पुलिस की सूचना पर अजमेर से पुलिस की टीम बच्ची को लेने गुजरात रवाना हो गई।

गरीब नवाज की दरगाह से 29 मई को बच्ची जिया लापता हो गई थी। इस दौरान उसकी मांग आशा अग्रवाल दरगाह में दुआ कर रही थी। लापता बच्ची जिया की तलाश में पुलिस की कई टीमें राज्य के कई क्षेत्रों में गई। हर संभवित स्थान पर उसकी तलाश की गई। जिया का पता लगाने के लिए विभिन्न जिलों को भी अलर्ट किया गया। साइबर सेल भी बच्ची का पता लगाने के लिए सक्रिय हुआ। शुक्रवार को गांधीधाम में बच्ची मिलने की सूचना मिली। इससे उत्साहित होकर पुलिस ने तत्काल टीम रवाना की।

यूपी के बुलंद शहर के खुर्जा निवासी आशा अग्रवाल अपने तीन बच्चों के साथ करीब डेढ़ महीने पहले अजमेर आई थी। वह दरगाह में हाजरी दे रही थी। 29 मई की शाम को वह दरगाह में दुआ करने गई। इस दौरान जन्नती दरवाजे के सामने से बच्ची लापता हो गई। सीसीटीवी फुटेज में एक अधेड़ बच्ची से बात करता दिखाई दिया। बाद में वह सीढिय़ां चढकऱ मस्जिद की ओर चला गया। उसके पीछे बच्ची भी उस ओर गई। इसके बाद बच्ची लापता हो गई।