30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रेम विवाह की मिली इतनी बड़ी सजा, खाप पंचायत ने किया पूरे समाज का बहिष्कार

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 24 Mar 2019, 8:44 PM IST

khaap panchayat issue

khaap panchayat issue

अजमेर.

माकड़वाली में युवक-युवती के अन्तरजातिय प्रेम विवाह के चलते खाप पंचायत ने पूरे खटीक समाज को तीन गांव से बहिष्कृत कर दिया। रविवार को धार्मिक रस्म अदाएगी के लिए खटिक समाज के लोग गंगा जल लेकर मंदिर में पहुंचे तो पुजारी ने गांव की पंयायत के फैसले से अवगत करवाते हुए प्रवेश पर रोक लगा दी। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस की मौजूदगी में मंदिर में शीशी रखी गई।

माकड़वाली गांव में सर्वसमाज ने भगवाया युवती को वापस लाने का दबाव बनाते हुए पूरे खटीक समाज को बहिष्कृत कर दिया। समाज के एक व्यक्ति की मृत्यु पर रविवार को धार्मिक रस्म के लिए परिजन मंदिर पहुंचे तो पुजारी ने ग्रामीणों के फैसला सुना दिया। आक्रोषित समाज के लोग मंदिर के सामने हताई पर बैठ गए। समाज के लोग क्रिश्चियन गंज थाने शिकायत लेकर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को घटनाक्रम बताते हुए माकड़वाली गांव में मंदिर में समाज के एक परिवार की शीशी नहीं रखने की जानकारी दी। शाम 5 बजे उप निरीक्षक हनुमान सिंह पुलिस जाप्ते के साथ माकड़वाली गांव पहुंचे। यहां खटीक समाज से बात करने के बाद पुलिस की मौजूदगी में गंगाजल की शीशी मंदिर में रखने की रस्म अदा की गई।

विवाह प्रमाण-पत्र दिखाकर छूटे

खटीक समाज का युवक माकड़वाली गांव के रावत समाज की एक युवती को भगाकर पंजाब भटिण्डा ले गया। यहां दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया। परिजन युवती को तलाशते हुए भटिण्डा पहुंचे। पंजाब पुलिस ने युवक-युवती को पकड़ लिया लेकिन उन्होंने पुलिस के समक्ष रजिस्टर्ड मैरिज सर्टिफिकेट पेश कर दिया। युवती ने युवक के साथ अपनी मर्जी से विवाह की सहमति जाहिर कर दी। इधर युवती के परिजन ने गांव की पंचायत में फरियाद रखी। गांव की खाप पंचायत ने फैसला करते हुए पूरे खटीक समाज को तीन गांव माकड़वाली, पदमपुरा और होकरा से बहिष्कृत कर दिया।

युवती को लाने का दबाव
ग्रामीणों ने खटिक समाज के लोगों पर युवती को लाने का दबाव बनाने के लिए बहिष्कृत कर दिया। खटिक समाज के लोगों का कहना था कि युवक-युवती ने प्रेम विवाह कर लिया है। उसने समाज से नाता तोड़ लिया। ऐसे में युवती को खटिक समाज के लोग कैसे ला सकते हैं। ग्रामीणों ने खटिक समाज के लोगों से लेन-देन, दुकान से खरीद-फरोख्त, सामाजिक कार्य पर रोक लगा दी।

यह है मामला

माकड़वाली निवासी खटिक समाज की धन्नाराम की 20 मार्च को सडक़ दुर्घटना में मृत्यु हो गई। परिजनों ने हरिद्वार में अस्थियों का तृपन करने के बाद रविवार को शीशी(गंगा जल) लेकर माकड़वाली पहुंचे। समाज के लोगों गंगा जल की शीशी लेकर मंदिर पहुंचे। पुजारी ने शीशी रखने से इनकार कर दिया तो विवाद बढऩे पर खटिक समाज ने क्रिश्चियनगंज थाने में शिकायत कर दी।

मृतक के परिजन हरिद्वार से गंगाजल लेकर आए थे। पुजारी ने मंदिर में शीशी रखने से इन्कार कर दिया। समाज के लोगों ने शिकायत की तो समझाइश के बाद शीशी को मंदिर में रखवाया गया है।

हनुमान सिंह, उप निरीक्षक क्रिश्चियन गंज थाना