29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
video : 6 लाख रुपए की नकदी के साथ  युवक गिरफ्तार
Play video

video : 6 लाख रुपए की नकदी के साथ युवक गिरफ्तार

6 लाख रुपए की नकदी के साथ युवक गिरफ्तार
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

SMT PREETI BHATT

•

Updated: 16 Jan 2019, 1:58 PM IST


राजकीय रेलवे पुलिस ने मंगलवार को एक युवक को अजमेर रेलवे स्टेशन पर 6 लाख रुपए की नकदी के साथ पकड़ा। युवक नकदी के संबंध में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। पुलिस ने रकम जब्त कर युवक को शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया।

थानाप्रभारी रामअवतार ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के लिहाज से चलाए जा रहे तलाशी अभियान में मंगलवार को स्पेशल टीम ने अजमेर नया बाजार सरावगी मोहल्ला निवासी मनीष जैन पुत्र राजेन्द्रकुमार जैन के बैग की तलाशी ली गई। तलाशी में बैग से 2000 हजार रुपए के नोट व 100-100 रुपए के नोट के बंडल मिले जो कुल रकम छह लाख रुपए थे। जैन से रकम के संबंध में पूछताछ की गई लेकिन वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। पुलिस ने रकम लूट, चोरी व हलाला कारोबार से जुड़ी होने की आशंका में जब्त कर ली। वहीं पूछताछ के लिए मनीष जैन को शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया।