1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अकेली महिला ही पड़ी मनचले पर भारी, जब उसकी चप्पलों से धुनाई कर डाली

यहां स्थित बस स्टैंड पर बुधवार सुबह एक महिला को छेडऩा मनचले को भारी पड़ गया। महिला ने मौके पर ही मनचले की सरेआम चप्पलों से जमकर धुनाई कर दी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 18 May 2017, 2:36 PM IST

यहां स्थित बस स्टैंड पर बुधवार सुबह एक महिला को छेडऩा मनचले को भारी पड़ गया। महिला ने मौके पर ही मनचले की सरेआम चप्पलों से जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद मनचले ने पुलिस थाने जाकर उलटे महिला के खिलाफ शिकायत की।

बाद में हकीकत सामने आई तो पुलिस मनचले को पकड़कर थाने ले गई। उपखंड क्षेत्र के नागेलाव गांव निवासी पीडि़त महिला किसी काम से पीसांगन आई थी। बाद में नागेलाव जाने के लिए बस स्टैंड पर खड़ी थी।

तभी नसीराबाद सदर थाना इलाके के दिलवाड़ी गांव निवासी आरोपित मनचला बस स्टैंड पर आया। महिला को अकेली देख कर छेड़छाड़ करने लगा। इस पर आक्रोशित महिला ने मनचले की सरेआम जमकर धुनाई कर दी। सूचना पर हैड कांस्टेबल जीवराज भाटी मय जाब्ता पहुंचे।