31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस प्रताडऩा से तंग होने के बाद जब नहीं सूझा कोई रास्ता तो ट्रेन के आगे छलांग लगाकर दी युवक ने जान !

www.patrika.com/ajmer-news/
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Sonam Ranawat

•

Updated: 4 Sep 2018, 8:27 PM IST

man suicide after jump from train because of police torched

पुलिस प्रताडऩा से तंग होने के बाद जब नहीं सूझा कोई रास्ता तो ट्रेन के आगे छलांग लगाकर दी युवक ने जान !

अजमेर. पहले महिला से छेड़छाड़ का आरोप, उसके बाद पुलिस की प्रताडऩा से तंग आए युवक ने सोमवार ट्रेन के आगे छलांग दी। उसको जख्मी हालत में जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। राजकीय रेलवे पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया है। परिजन ने आदर्शनगर थाने के पुलिस अधिकारी पर प्रताडि़त किए जाने का आरोप लगाया है।

आदर्शनगर बाडिय़ा निवासी धर्मसिंह पुत्र मूलचन्द मौर्य शाम को आदर्शनगर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के सामने कूद गया। युवक के ट्रेन के सामने कूदने की सूचना पर आदर्शनगर थाना व राजकीय रेलवे पुलिस भी पहुंच गई। धर्मसिंह के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया। मृतक के भाई राजेश ने आरोप लगाया कि धर्म सिंह को पिछले कुछ दिन से पुलिस और कुछ लोग परेशान कर रहे थे।

आदर्शनगर थाने के पुलिस अधिकारी उसे साथ ले गए। पुलिस के जवान उसे थाने की बजाय चौकी ले गए जहां प्रताडि़त करने के बाद छोड़ दिया। इससे पूर्व क्षेत्र का युवक उसे लगातार धमका रहा था। राजेश ने आरोप लगाया कि पुलिस व युवक की प्रताडऩा से परेशान होकर धर्म सिंह ने ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। जीआरपी मामले की पड़ताल में जुटी है।


छेड़छाड़ का लगाया था आरोप

राजेश ने बताया कि भाई धर्म सिंह के खिळाफ पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने आदर्शनगर थाने में छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस धर्म सिंह को थाने भी ले गई और बाद में बाद छोड़ दिया लेकिन उसके बाद से पुलिस और महिला के रिश्तेदार उसको प्रताडि़त कर रहे थे।
सब्जी बेचकर गुजर बसरराजेश ने बताया कि धर्म सिंह आदर्शनगर क्षेत्र में सब्जी बेचकर परिवार का गुजारा करता था। उसके चार बच्चे हैं। शनिवार को धर्म सिंह मकान पर ताला होने पर चाबी लेने पड़ोस में गया जहां महिला ने उस पर छेड़छाड़ का आरोप लगा दिया।

मृतक के खिलाफ महिला ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज करवाया था। प्रकरण की जांच आदर्श नगर चौकीप्रभारी बाबूलाल जाटोलिया कर रहे थे। प्रताडऩा जैसा कोई मामला सामने नहीं आया।
-बालूराम चौधरी, कार्यवाहक थानाप्रभारी आदर्शनगर