29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कई अधूरे प्लांट को ‘ऑक्सीजनÓ की दरकार!

जिले के चिकित्सा संस्थानों में निर्माणाधीन हैं कई ऑक्सीजन प्लांट, बिजली की व्यवस्था व उपकरणों की कमी से अधूरा पड़ा है काम
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Chandra Prakash Joshi

•

Updated: 10 Oct 2021, 1:36 AM IST

कई अधूरे प्लांट को 'ऑक्सीजनÓ की दरकार!

कई अधूरे प्लांट को 'ऑक्सीजनÓ की दरकार!

अजमेर. कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर भले ही अब नजर नहीं आ रही मगर संक्रमण नियंत्रण के लिए व्यवस्थाएं जारी हैं। हालांकि फिलहाल कई काम पूरे नहीं हो सके हैं। जिलेभर में 39 नए निर्माणाधीन ऑक्सीजन प्लांट में से अभी तक 17 का ही काम पूरा हुआ है। जबकि अधिकांश तैयार तो हैं, लेकिन बिजली व कुछ उपकरणों की कमी के चलते काम अटका हुआ है।

राज्य सरकार की ओर से जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में ऑक्सीजन प्लांट लगाए जा रहे हैं, कुछ विधायक कोष से स्थापित किए गए हैं। इनमें से तकरीबन डेढ़ दर्जन प्लांट का काम पूरा होने के बाद चिकित्सा विभाग की ओर से प्रमाण पत्र भी जारी हो चुका है। जबकि अन्य का अगले सप्ताह में कार्य पूर्ण होने की संभावना जताई जा रही है।

यह 14 प्लांट हो चुके हैं चालू

वर्तमान में जिलेभर में अजमेर के रेलवे(1), जनाना(1), सैटेलाइट (1) व जेएलएन अस्पताल(2),शहरी सीएचसी पंचशील व चन्द्रवरदाई सहित सीएचसी अरांई, राजकीय जिला अस्पताल केकड़ी में 3, राजकीय जिला अस्पताल ब्यावर के 4 अस्पतालों में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट चालू हालत में हैं।

यहां हुए थे प्लांट स्वीकृत

सीएचसी श्रीनगर, सीएचसी पुष्कर, किशनगढ़, भिनाय, जवाजा, मसूदा, सरवाड़ में प्लांट तैयार हो रहे हैं।

इस वजह से देरी

एक साथ टेण्डर जारी होने के कारण ऑक्सीजन प्लांट के लिए बिजली उपकरण सहित अन्य मशीनरी आने में देरी हो रही है। अधिकांश ऑक्सीजन प्लांट स्थापित हो गए लेकिन बिजली के उपकरण आदि के कारण काम अटका हुआ है। कुछ जगह उपकरण नहीं मिल सके हैं।

प्राइवेट अस्पतालों में भी ऑक्सीजन प्लांट
-क्षेत्रपाल हॉस्पिटल (पुराना)

-मार्बल सिटी हॉस्पिटल (नया)