30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खुशखबरी: मार्बल कारोबारियों का सस्ता होगा हवाई सफर, मार्बल एसोसिएशन देगी प्रोत्साहन राशि

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Abdul Bari

•

Updated: 4 Oct 2018, 3:02 AM IST

अजमेर

किशनगढ़ एयरपोर्ट से किशनगढ़-दिल्ली के बीच हवाई सेवा करने वाले मार्बल कारोबारियों को हवाई सफर में एक हजार रुपए की रियायत मिलेगी। हवाई सेवा को गति देने के लिए यह रियायत किशनगढ़ मार्बल एसोसिएशन देगी। इसके लिए उन्हें हवाई यात्रा का बोर्डिंग पास एसोसिएशन कार्यालय में देना होगा और सफर की राशि में से एक हजार रुपए पुन: भुगतान किया जाएगा। यह जानकारी एसोसिएशन अध्यक्ष सुरेश टांक समेत सभी पदाधिकारियों ने पत्रकार वार्ता में दी। अध्यक्ष सुरेश टांक ने बताया कि इससे पूर्व एसोसिएशन ने शताब्दी एक्सप्रेस के किशनगढ़ रेलवे स्टेशन पर ठहराव के लिए भी अथक प्रयास किए थे और इसमें सफलता भी हासिल की थी। अब एसोसिएशन इसी तरह हवाई सेवा को नियमित रखने में मदद के प्रयास शुरू किए है।

किराए में एक हजार रुपए की राशि का होगा पुर्नभुगतान

सचिव आशीष अग्रवाल ने बताया कि शताब्दी के ठहराव के लिए एसोसिएन ने किशनगढ़ से दिल्ली आने जाने वाले यात्रीयों के लिए 29 टिकट प्रतिदिन खरीद कर शताब्दी के ठहराव को सफल करने में योगदान दिया। उपाध्यक्ष रमेश चांडक ने बताया कि नियमित हवाई सेवा संचालन के लिए शुरुआती समय में यात्री भार की आवश्यकता है और इसके लिए एसोसिएशन भी अपना योगदान देने के लिए तैयार है। अध्यक्ष सुरेश टांक ने बताया कि किशनगढ़ के विकास के लिए एसोसिएशन कठिबद्ध है और किशनगढ़ मार्बल मंडी में मार्बल और ग्रेनाइट के व्यापार के लिए यह हवाई सेवा अहम साबित होगी। इसके लिए ही एसोसिएशन के सभी सदस्यों को दिल्ली से किशनगढ़ या किशनगढ़ से दिल्ली के सफर करने पर किराए राशि में एक हजार रुपए की राशि पुर्नभुगतान की जाएगी। टांक ने बताया कि एयरपोर्ट पर पौध रोपण एवं रख रखाव इत्यादि कार्यों में भी आर्थिक मदद दे रहे हैं।

इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुधीर जैन, उपाध्यक्ष महावीर कोठारी (धरतीधन), उपाध्यक्ष राजु गुप्ता (श्रीनाथ मार्बल), सचिव आशीष गुप्ता, सह सचिव हरिराम चौधरी एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सम्पत शर्मा भी मौजूद रहे। यात्रियों का करेंगे स्वागत अध्यक्ष सुरेश टांक ने बताया कि 8 अक्टूबर से दिल्ली और किशनगढ़ के बीच शुरू होने वाली पहली फ्लाइट से आने और जाने वाले यात्रियों का एयरपोर्ट अॅथोरिटी और मार्बल एसोसिएशन की ओर से स्वागत किया जाएगा।