थानाधिकारी छोटूलाल ने बताया कि जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में मंगलवार सुबह भर्ती करवाई गई मकराना निवासी तबस्सुम पत्नी शराफत अली ने यहां बर्न यूनिट में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतका के पिता शकीर अहमद ने रिपोर्ट दी कि उसकी बेटी तबस्सुम को ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए आए दिन प्रताड़ित करते थे। मंगलवार सुबह झगड़े में उसकी बेटी को जलाकर हत्या कर दी। पुलिस ने मृतका के पिता की रिपोर्ट पर दहेज हत्या का मामला दर्जकर अनुसंधान शुरू कर दिया।