30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

2019 की परीक्षाओं पर है नजरें, यूनिवर्सिटी जल्द करेगी यह खास शुरुआत

निविदा, फर्म निर्धारण, राजभवन के सामान परीक्षा शुल्क जैसे फैसले लेने में बेवजह देरी की गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 29 Jun 2018, 7:24 AM IST

annual exam form

annual exam form

अजमेर

महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय वर्ष 2019 में होने वाली सालाना परीक्षाओं के फार्म भरवाने का कार्यक्रम जल्द तैयार करेगा। तकनीकी फर्म को कामकाज सौंपने के बाद अगस्त या सितम्बर में फार्म भरवाए जा सकते हैं।

महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालयय से करीब 290 कॉलेज सम्बद्ध हैं। इनमें अजमेर, भीलवाड़ा, टोंक और नागौर जिले के सरकारी एवं निजी स्नातक और स्नातकोत्तर कॉलेज शामिल हैं। इस बार विश्वविद्यालय ने 3.25 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों की परीक्षा कराई है। अगले साल यह संख्या बढ़कर 3.60 लाख तक पहुंचने के आसार हैं। विश्वविद्यालय ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरवाने का कार्यक्रम जल्द तैयार करेगा।

पिछली बार नवम्बर में भरवाए फार्म
साल 2016 में विश्वविद्यालय ने राज्य में सबसे पहले सितम्बर से परीक्षा फार्म भरवाने शुरू किए थे। इसका विश्वविद्यालय को फायदा भी मिला। पहली बार समय रहते परीक्षा फार्म की जांच हो गई। साथ ही विश्वविद्यालय को परीक्षा शुल्क के रूप में आय हुई। पिछले साल विश्वविद्यालय लेटलतीफ हो गया। निविदा, फर्म निर्धारण, राजभवन के सामान परीक्षा शुल्क जैसे फैसले लेने में बेवजह देरी की गई। इसके चलते 20 नवम्बर से फार्म भरवाने शुरू हो पाए थे। मालूम हो कि राज्यपाल कल्याण सिंह ने सभी विश्वविद्यालयों को प्रतिवर्ष 30 जून तक परीक्षा परिणाम जारी करने को कहा है।

जल्दी के ये कारण भी.....

कुलपति प्रो. विजय श्रीमाली परीक्षा फार्म प्रणाली को स्मार्ट बनाना चाहते हैं। इसके तहत विद्यार्थियों को डेबिट-क्रेडिट कार्ड, पे-टीएम और अन्य ऑनलाइन विकल्पों से फीस भुगतान की सुविधा शुरू हो सकती है। विद्यार्थी केवल ई-मित्र से ही फार्म भरते हैं। कैशलेस फीस के साथ विद्यार्थियों को सीधे वेबसाइट से भी ऑनलाइन फार्म भरने की सुविधा मिल सकती है। विकल्प के तौर पर ई-मित्र सुविधा को भी जारी रखा जाएगा।

आरएएस विभागवार और वर्गवार वर्गीकरण
आरएएस के 75 पद, आरपीएस के 34 पद, लेखा सेवा के 104, राज्य बीमा सेवा के 11, उद्योग सेवा के 15, वाणिज्यिक सेवा के 1, सहकारी सेवा 13, नियोजन सेवा 3, खाद्य एवं नागरिक सेवा 1, महिला एवं बाल विकास विभाग के 77 पद शामिल हैं। ग्रामीण विकास सेवा के 45, महिला विकास सेवा के 2, अल्पसंख्यक मामलात के 2, आबकारी निरोधक सेवा के 8, आबकारी सेवा (जनरल ब्रांच) के 12 पद सहित 405 पद पर भर्ती होगी। भर्ती में महिलाओं के 162 पद शामिल हैं। क्षैतिज आरक्षण में विशेष योग्यजन और दृष्टिबाधित के लिए 13 और अराजपत्रित कर्मचारी के 25 पद हैं।

अधीनस्थ सेवा के पद

राजस्थान उद्योग अधीनस्थ सेवा 5, तहसीलदार सेवा 125, नियोजन अधीनस्थ सेवा 14, देवस्थान अधीनस्थ सेवा 7, आबकारी सेवा के 25 पदों पर भर्ती होगी। वाणिज्यिक अधीनस्थ सेवा के 110, खाद्य एवं नागरिक रसद अधीनस्थ सेवा के 35, सहकारिता के 162, महिला व बाल विकास के 3, सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता सेवा (परिवीक्षा एवं कारागृह कल्याण अधिकारी) के 18, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता अधीनस्थ सेवा (जिला परिवीक्षा सह समाज कल्याण अधिकारी) 7, राजस्थान श्रम कल्याण अधीनस्थ सेवा 14, राजस्थान अल्पसंख्यक मामलात अधीनस्थ सेवा के 16, राजस्थान अल्पसंख्यक मामला सेवा (प्रोग्राम ऑफिसर) के 33 यानि कुल 575 पद

टीसीपी क्षेत्र का वर्गीकरण

राजस्थान तहसीलदार सेवा सेवा के 10, राजस्थान वाणिज्यिक कर अधीनस्थ सेवा के 8, राजस्थान खाद्य एवं नागरिक रसद अधीनस्थ सेवा के 1, राजस्थान सहकारिता अधीनस्थ सेवा के 8, राजस्थान महिला एंव बाल विकास अधीनस्थ सेवा के 9, राजस्थान श्रम कल्याण अधीनस्थ सेवा के 1 पद (कुल 37 पद)