30 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MDSU Agitation: यूनिवर्सिटी में जबरदस्त प्रदर्शन, छात्रों-पुलिसकर्मियों में टकराव

छात्र मुख्य द्वार पर ही धरने पर बैठ गए। सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
less than 1 minute read
Google source verification
push and shove between Studens and police cops

push and shove between Studens and police cops

महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय में मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रों और सिविल लाइन थाना पुलिस के बीच जबरस्त धक्का-मुक्की और चीफ प्रॉक्टर और छात्रों में तनातनी हुई। छात्रों ने साफ चेताया कि मांगें पूरी नहीं हुई तो विश्वविद्यालय को बंद कर आंदोलन किया जाएगा।

छात्रसंघ अध्यक्ष महिपाल गोदारा, इकाई अध्यक्ष उम्मेद बाजिया की अगुवाई में छात्रों ने महाराणा प्रताप भवन के समक्ष नारेबाजी और प्रदर्शन किया। छात्र मुख्य द्वार पर ही धरने पर बैठ गए। सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

छात्रसंघ चुनाव के लिए दिखा रहे ताकत

कॉलेज-यूनिवर्सिटी में जुलाई में सेशन की शुरुआत के साथ लगातार आंदोलन, धरना प्रदर्शन जारी है। अगस्त में छात्रसंघ चुनाव होने के कारण एबीवीपी, एनएसयूआई के छात्र लगातार ताकत दिखा रहे हैं। छात्रों की समस्याओं-मुद्दों को जोर-शोर से उठाया जा रहा है। पुलिस का कैंपस में मूवमेंट बना हुआ है। इसके अलावा छात्र कॉलेज और विश्वविद्यालय की समस्याओं को भी उठा रहे हैं।

पढ़ें यह खबर भी : हेल्प डेस्क हटाने पर भड़के अभाविप के छात्र
अजमेर. सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय में सोमवार को एनएसयूआई सहित एबीवीपी की हेल्प डेस्क हटवा दी गईं। इस पर एबीवीपी के छात्र भड़क गए। नाराज छात्रों ने प्राचार्य कक्ष का दरवाजा बंद कर प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस से भी धक्का-मुक्की हुई। पुलिस की सख्ती के बाद मामला शांत हुआ।

प्रथम वर्ष में प्रवेश के चलते एनएसयूआई सहित एबीवीपी ने कैंपस में 10 से 12 हेल्प डेस्क लगा रखी हैं। सोमवार को कॉलेज प्रशासन ने सभी डेस्क हटा दीं। नाराज एबीवीपी के छात्रों ने प्रदर्शन किया। कुछ छात्रों ने प्राचार्य डॉ. काइद अली के कक्ष को बंद कर दिया। पुलिसकर्मियों से भी धक्का-मुक्की हुई। इस दौरान आशूराम डूकिया आदि मौजूद रहे।