30 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MDSU HOSTEL: गर्ल्स हॉस्टल में गिरा छत का प्लास्टर, स्टूडेंड हुए नाराज….

गार्गी हॉस्टल की छत के प्लास्टर का बड़ा हिस्सा हॉल में गिर गया। हादसे के वक्त छात्राएं हॉल में मौजूद नहीं थी।
less than 1 minute read
Google source verification
MDSU HOSTEL: Roof top Plaster Fall in Gargi Girls Hostel

MDSU HOSTEL: Roof top Plaster Fall in Gargi Girls Hostel

महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय में गार्गी गर्ल्स हॉस्टल की छत का प्लास्टर गिर गया। नाराज छात्र-छात्राओं नेप्रदर्शन किया। कुलपति से मुलाकात नहीं होने पर विद्यार्थियों ने ज्ञापन को 'बृहस्पति भवन' पर चिपका दिया।

छात्रसंघ अध्यक्ष महिपाल गोदारा ने बताया कि गार्गी हॉस्टल की छत के प्लास्टर का बड़ा हिस्सा हॉल में गिर गया। हादसे के वक्त छात्राएं हॉल में मौजूद नहीं थी। कुलपति प्रो. अनिल शुक्ला को ज्ञापन देने पहुंचे तो वह नहीं मिले। विद्यार्थियों ने कुलपति सचिवालय के गेट पर ज्ञापन चिपकाया। महासचिव अंकित शर्मा, उम्मेद बाजिया, महेंद्र रावत, रिछपाल चौधरी, अमृत चौधरी, मुकेश खदाव सहित अन्य मौजूद रहे।कई

भवनों के हाल खराब

विश्वविद्यालय में ज्यादातर भवनों के हाल खराब हैं। पिछले दिनों केंद्रीय पुस्तकालय की छत का प्लास्टर गिर गया था। इसी तरह विक्रमादित्य भवन के बाहर दीवार से पत्थर गिर पड़े थे। नचिकेता बॉयज हॉस्टल के अधिकांश हिस्से जर्जर हैं। चाणक्य भवन और महाराणा प्रताप भवन के भूतल पर बरसात का पानी भरने की समस्या है। छात्रों ने भवनों की मरम्मत और मेनगेट पर स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की है।

प्री-लिटिगेशन समिति की 27 वीं बैठक आयोजित

अजमेर. राजस्थान लोक सेवा आयोग में प्री लिटिगेशन समिति की 27 वीं बैठक का आयोजन किया गया। आयोग सदस्य जसवंत सिंह राठी की अध्यक्षता में आयोजित हुई इस बैठक में 4 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। बैठक में आयोग सचिव रामनिवास मेहता भी सम्मिलित हुए। आयोग के संयुक्त सचिव चेतन कुमार त्रिपाठी ने बताया कि आयोग द्वारा बढते वादकरण को कम करने के लिए 1 मार्च 2019 को प्री-लिटिगेशन कमेटी का गठन किया गया था।