अजमेर.
चार महीने बाद महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय (mdsu ajmer) की सालाना परीक्षाएं शुरू होंगी। लेकिन ऑनलाइन परीक्षा फार्म का कहीं अता-पता नहीं है। दरअसल परीक्षा फार्म (exam form) भरवाने को लेकर फर्म का भारी-भरकम खर्च (expance) विश्वविद्यालय को परेशान कर सकता है। इससे विश्वविद्यालय का खर्चा दो से तीन गुना बढऩे की उम्मीद है।
Read More: बजरी माफिया ने राजस्व विभाग की टीम पर बरसाए पत्थर-लाठियां
ऑनलाइन परीक्षा फार्म निजी कम्प्यूटर फर्म (computer firm) से भरवाता है। केवल साल 2016 में प्रशासन ने अगस्त-सितंबर में फार्म भरवाए। हर बार विश्वविद्यालय परीक्षा फार्म को लेकर लेटलतीफ रहा है। इस बार कुलपति प्रो. आर. पी. सिंह (prof r.p.singh) के निर्देश पर परीक्षा फार्म से लेकर परिणाम निकालने का कलैंडर तय हो गया। फिर भी ऑनलाइन परीक्षा फार्म (online form) भरने शुरू नहीं हुए हैं।
Read More: Pushkar Fair 2019: पुष्कर में दिखी राजस्थानी संस्कृति, देखिए ये शानदार नृत्य
फर्म ने बताया भारी खर्च
विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा फार्म भरवाने के लिए तकनीकी निविदा (technical bid) निकाली है। वह विश्वविद्यालय का पूरा काम कंप्यूटरीकृत करने का इच्छुक है। पिछले महीने बेंगलूरू की फर्म आईसीटी ने फार्म सहित अन्य कामकाज के लिए प्रजेन्टेशन (prsentation) दिया था। फर्म ने 3 से 5 करोड़ रुपए खर्च बताया है। स्थानीय कंप्यूटर कार्य करने वाली फर्मों से भी फिलहाल बातचीत नहीं हुई है।
Read More: यह है प्रदेश की सबसे छोटी नगर पालिका जान कर रह जाएंगे हैरान
यह था फार्म भरने का कलैंडर
स्नातक प्रथम वर्ष (स्वयंपाठी) के परीक्षा फार्म: 9 से 24 अक्टूबर (सामान्य शुल्क), 25 से 31 अक्टूबर (विलंब शुल्क), 1 से 7 नवंबर (दोगुना शुल्क)
स्नातक प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष (नियमित) के परीक्षा फार्म: 18 अक्टूबर से 1 नवंबर (सामान्य शुल्क), 2 से 8 नवंबर (विलंब शुल्क), 9 से 16 नवंबर (दोगुना विलंब शुल्क)
स्नातकोत्तर स्तर के परीक्षा फार्म-18 अक्टूबर से 1 नवंबर (सामान्य शुल्क), 2 से 8 नवंबर (विलंब शुल्क), 9 से 16 नवंबर (दोगुना विलंब शुल्क)
व्यावसायिक कोर्स: परीक्षा फार्म-1 से 15 दिसंबर (सामान्य शुल्क), 16 से 22 दिसंबर (विलंब शुल्क), 23 से 30 दिसंबर (दोगुना शुल्क) मेस्टर प्रथम-तृतीय: परीक्षा फार्म-9 से 24 अक्टूबर (सामान्य शुल्क), 25 से 31 अक्टूबर (विलंब शुल्क), 1 से 7 नवंबर (दोगुना शुल्क)
सेमेस्टर द्वितीय और चतुर्थ : परीक्षा फार्म-9 से 24 मार्च (सामान्य शुल्क), 25 से 31 मार्च (विलंब शुल्क), 1 से 7 अप्रेल (दोगुना शुल्क)
Read More: RPSC: प्राध्यापक माध्यमिक शिक्षा परीक्षा 3 जनवरी से