30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MDSU Ajmer Exam Date – लोकसभा चुनाव के कारण 22 अप्रेल से परीक्षाएं स्थगित

महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय ( MDSU Ajmer )ने लिया बड़ा फैसला
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 10 Apr 2019, 10:00 AM IST

mds university exam postponed

19 examinees absent in university exams

अजमेर.

लोकसभा चुनाव के चलते महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय ( MDS university Ajmer ) ने 22 अप्रेल सहित इसके बाद होने वाली परीक्षाओं को स्थगित किया है। इन परीक्षाओं की नई तिथियां शीघ्र जारी होंगी।

परीक्षा नियंत्रक प्रो. सुब्रतो दत्ता ने बताया कि प्रदेश में आगामी दिनों में लोकसभा चुनाव-2019 ( Lok sabha Chunav 2019 ) होने हैं। इसके लिए विभिन्न क्षेत्रों में सरकारी कॉलेज का अधिग्रहण किया गया है। चुनाव को देखते हुए विश्वविद्यालय ने 22 अप्रेल सहित इसके बाद होने सभी परीक्षाओं को आगामी तिथि तक स्थगित कर दिया है। इन परीक्षाओं का संशोधित टाइम टेबल जल्द जारी होगा।

इसके अलावा 13 और 14 मार्च को जो परीक्षाएं (बीएससी पार्ट तृतीय और बी.कॉम पार्ट तृतीय) स्थगित की गई थी, उनकी तिथियां भी जल्द जारी होंगी। मालूम हो कि हाल में डीन कमेटी की बैठक में यह फैसला लिया गया था।

13 मार्च के पेपर होंगे 20 अप्रेल को
प्रो. दत्ता ने बताया कि 13 मार्च को बीएससी पार्ट तृतीय और बी.कॉम पार्ट तृतीय को कुछ विषयों की परीक्षा होनी थी। उर्स मेले के अवकाश के चलते इन्हें स्थगित किया गया था। अब यह परीक्षाएं 20 अप्रेल को कराई जाएंगी। अन्य कक्षाओं की जो परीक्षाएं 13 मार्च को स्थगित हुई थी, उनकी तिथियां बाद में घोषित की जाएंगी।

Read Latest Rajasthan News in Hindi on Patrika. Also know about Lok Sabha Election 2019 Rajasthan News. Ajmer News और साथ ही दूसरे शहरों से जुडी ख़बरें पढ़ने के लिए बने रहिये हमारे साथ।