3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Meeting: 5 फरवरी को होगी बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट की बैठक

उच्च स्तरीय निर्देश पर विवि ने बॉम (BOM MEETING) बैठक स्थगित कर दी। यह बैठक अब 5 फरवरी को होगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 22 Jan 2022, 8:15 AM IST

mdsu BOM

mdsu BOM

अजमेर. महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय (MDSU AJMER) के प्रबंध मंडल (बॉम) की 99 वीं बैठक 5 फरवरी को होगी। इसमें एकेडेमिक कौंसिल सहित अन्य शैक्षिक- नीति मुद्दों पर चर्चा होगी।

विवि (MDSU AJMER) की 99 वीं बॉम बैठक 21 जनवरी को होनी थी। लेकिन जयपुर में वित्त, योजना और उच्च शिक्षा सचिव के बजट प्लानिंग में व्यस्तता चलते कोरम भी पूरा नहीं हो पा रहा। उच्च स्तरीय निर्देश पर विवि ने बॉम (BOM MEETING) बैठक स्थगित कर दी। यह बैठक अब 5 फरवरी को होगी।

Related story: RPSC: बार कोड से शुरू होंगे इंटरव्यू, ये होगा खास फायदा
दूसरे विधायक का इंतजार
बॉम (BOM MEETING) में सिर्फ निवाई विधायक प्रशांत बैरवा (PRASHANT BAIRWA )की नियुक्ति हुई है। विधायक का दूसरा पद रिक्त है। विधानसभाध्यक्ष डॉ. सी. पी. जोशी ने नागौर जिले के परबतसर अथवा जायल विधायक की तैनाती की है। लेकिन नाम अभी तक इसकी सूचना विवि नहीं पहुंची है।

Related story: Corruption: बीएड में 50 सीट स्वीकृत, दिलवाए सौ विद्यार्थियों को दाखिले!
एजेंडे पर भी नजरें
विवि द्वारा तैयार 99 वीं बैठका का एजेंडा भी अहम है। इसको लेकर पिछले दिनों सीएमओ कई शिकायतें पहुंची। बॉम की 21 जनवरी की बैठक को स्थगित करने के पीछे इसकी भी अहम भूमिका रही है।

READ MORE: स्टूडेंट्स को 34 साल बाद डिजिटल सुविधाएं देगी यह यूनिवर्सिटी

अजमेर. महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय जल्द कैशलेस पेमेंट और डिजिटल कामकाज की तरफ कदम बढ़ाएगा। परिसर में तीन करोड़ रुपए की लागत से डिजिटल और ऑटोमेशन कार्य होगा। 34 साल बाद शिक्षकों, संस्थानों और विद्यार्थियों को दस्तावेज, फीस जमा कराने सहित अन्य सुविधाएं मिलेंगी।

विश्वविद्यालय में विभिन्न फर्म से खरीद-फरोख्त, गेस्ट फेकल्टी अथवा अस्थाई कार्मिकों को पारिश्रमिक भुगतान और अन्य संस्थानों को चेक से पेमेंट किया जाता है। कुलपति प्रो. अनिल कुमार शुक्ला विश्वविद्यालय में कैशलेस सुविधा, डिजिटल कामकाज सुविधा लागू करने के पक्षधर हैं। हाल में बजट फाइनेंस कमेटी में 3 करोड़ रुपए ऑनलाइन और डिजिटल व्यवस्थाओं के लिए मंजूर किया गया है।