
अजमेर. बढ़ती मॉब लिंचिंग की घटना की रोकथाम के लिए शुक्रवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जुलूस निकाल कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। जुलूस में हजारों की संख्या में लोग शामिल थे। मॉबलिंचिंग पर फांसी की सजा का कानून बनाने के सम्बंध में एडीएम सिटी अरविंद सिंघवा को ज्ञापन सौंपा।
प्रदर्शन से पहले दरगाह से जुलूस रवाना होकर अन्दर कोट ढाई दिन का झोपड़ा से जुलूस दरगाह निजाम गेट पहुंचा। यहां से दरगाह बाजार, देहली गेट, गंज और फंव्वारा सर्किल होते हुए कलक्ट्रेट पहुंचा जहां प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।