
वाकाथॉन से डायबिटीज को हराने का संदेश
अजमेर. विश्व मधुमेह दिवस के उपलक्ष्य में वॉकाथॉन वॉक टू डिफीट डायबिटीज रैली का आयोजन किया गया। रैली को जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्रिंसीपल डॉ. वी. बी. सिंह और अधीक्षक डॉ. अनिल जैन एवं डॉ. अनिल सामारिया ने रवाना किया। इस अवसर पर डॉ. वी. बी. सिंह, डॉ. जैन डॉ. सामारिया ने डॉ. एस. के. भास्कर, डॉ. संजीव माहेश्वरी, डॉ. कमलेश तनवानी, डॉ दीपा थदानी, डॉ. नीना कासलीवाल की मौजूदगी में यूजी, पीजी स्टूडेंट्स, पैरामेडिकल स्टाफ, नर्सिंग स्टाफ व आमजन को संबोधित किया। वहीं नीले गुब्बारे उड़ाकर मेडिकल कॉलेज से बजरंगगढ़ तक रैली निकाली गई। इस दौरान अपनी जीवनशैली में व्यायाम और खानपान की अच्छी आदतों को शामिल करने की शपथ ली। रैली के बाद जेएलएन अस्पताल में नि:शुल्क मधुमेह जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन सुबह 10 से दोपहर1 बजे तक किया गया, जिसमें डायबिटीज़ की विभिन्न जांचें ग्लूकोमीटर से खून में शर्करा की जांच, बॉडी मास इंडेक्स, ग्लाइकोसिलेटेड हीमोग्लोबिन आदि की गई।
डॉ.सामारिया ने 463 डायबिटीज रोगियों को परामर्श दिया और सही खानपान, योग एवं जीवनशैली जीने को प्रेरित किया। नेत्र रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. संजीव नैनीवाल ने 45 रेटिनोपैथी के रोगियों की जांच की व कुछ रोगियों की रेटिना का उपचार किया तथा इसकी जागरूकता के लिए पोस्टर का विमोचन भी किया। चर्म रोग विभागाध्यक्ष डॉ. राजकुमार कोठीवाला ने 236 मरीजों में मधुमेह के कारण पीडि़त चर्म व यौन रोगियों, डॉ. नेपो विद्यार्थी, प्लास्टिक सर्जन डाइबेटिक फु ट डिसीज़ के 42 मैरीज और सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. शिवकुमार बुनकर ने 56 मरीजों को परामर्श दिया। जनाना अस्पताल में सह आचार्य एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मीनाक्षी सामारिया जेस्टेशनल डायबिटीज और जटिल स्त्री रोग से पीडि़त 97 रोगियों को परामर्श दिया।
Updated on:
14 Nov 2019, 11:31 PM IST
Published on:
14 Nov 2019, 11:31 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.