30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर में मोहर्रम पर मिनी उर्स सा नजारा,अलम के जुलूस में देशभर से उमड़े जायरीन

मोहर्रम पर कई आयोजन, मिनी उर्स में उमड़े जायरीन, शहीदों की याद में सीधे हाथ के बाजू पर इमाम जामिन बांधने के अलावा पहनी फकीरी,मोहर्रम में द सोसायटी पंचायत अन्दर कोटियान की ओर से हाईदौस खेला जाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Suresh Bharti

•

Updated: 5 Sep 2019, 10:02 PM IST

Mini Ursa sight at Moharram in Ajmer

अजमेर में मोहर्रम पर मिनी उर्स सा नजारा,अलम के जुलूस में देशभर से उमड़े जायरीन,अजमेर में मोहर्रम पर मिनी उर्स सा नजारा,अलम के जुलूस में देशभर से उमड़े जायरीन

अजमेर. यहां मोहर्रम से जुड़े रसूमात जारी हैं। गुरुवार को हजरत अब्बास अलमदार की याद में अलम का जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। जायरीन और आमजन में अलम को चूमने की होड़ मची रही।
परम्परा अनुसार गुरुवार शाम 5 बजे खादिम समुदाय के बच्चे, बुजुर्ग और जवान हरे रंग के कुर्ते पहनकर छतरी गेट स्थित इमामगाह पहुंचे।

सभी ने शहीदों की याद में सीधे हाथ के बाजू पर इमाम जामिन बांधने के अलावा फकीरी पहनी। जुलूस खामोशी केसाथ छतरी गेट से रवाना होकर डोलियान चौक होता हुआ खादिम मोहल्ला स्थित इमामबाड़ा पहुंचा। यहां अलम पेश करने के बाद शहीदों की याद में सलाम पेश किया गया।

चांदी के ताजिए की जियारत

खादिम एस. एफ. हसन चिश्ती के मुताबिक परम्परानुसार गुरुवार को चांदी का ताजिया लंगरखाना इमामगाह से दरगाह परिसर स्थित महफिल खाना की सीढिय़ों पर रखा गया। यहां सैकड़ों अकीदतमंद ने चांदी की ताजिए की जियारत की। जायरीन ने ताजिया शरीफ पर फूल पेश कर दुआ मांगी। इसके अलावा बाबा फरीद की फातिहा की दुआ भी पढ़ी गई।

महाना छठी आज

ख्वाजा गरीब नवाज की महाना छठी शुक्रवार को होगी। छठी की दुआ और मिनी उर्स में शामिल होने के लिए हजारों जायरीन अजमेर पहुंच चुके हैं। कायड़ विश्राम स्थली, गंज चौराहा, दिल्ली गेट और दरगाह बाजार में जायरीन की रौनक बनी हुई है।

हटूंडी में 8 को इमाम बाड़े से ताजिया शरीफ की सवारी

मोहर्रम मस्जिद कमेटी हटूंडी गांव के तत्वावधान में अलम का जुलूस निकाला गया। सैयद सादिर बाबा, पूर्व उप सरपंच हुसैन अली, मोहम्मद अफजल की सदारत में जुलूस निकाला गया। ८ सितंबर को इमाम बाड़े से ताजिया शरीफ की सवारी निकाली जाएगी। यह ९ सितंबर को शाह चौक होते हुए इमामा बाड़ा आएगी।

निकलेगा बड़ी मेहंदी का जुलूस

ताराशाह नगर नागफणी से बड़ी मेहंदी का जुलूस कौमी एकता कमेटी के तत्वावधान में निकाला जाएगा। अध्यक्ष बद्दरुद्दीन कुरैशी ने बताया कि जुलूस में फादर हीरालाल मैसी, बलबीर सिंह, अशोक बुंदेल, सागर मीणा, शहनाज खान, रियाजुद्दीन कुरैशी, अब्दुल माजिद, डी. सी. उपाध्याय, सौरभ यादव और अन्य मौजूद रहेंगे। जुलूस अढ़ाई दिन का झौंपड़ा, अंदर कोट, कमानी गेट, निजाम गेट होते हुए निकलेगा। इस दौरान अखाड़ेबाज करतब दिखाएंगे। साथ ही मिलाद पार्टी मर्सिया पढ़ते चलेंगी।

मोहर्रम के लिए 100 तलवारें, एक तोप आवंटित

अजमेर. जिला प्रशासन ने गुरुवार दोपहर दी सोसायटी पंचायत अंदर कोटियान को हाईदौस के लिए 100 तलवारंे व एक तोप सुपुर्द की है। पंचायत की ओर से तलवारें और तोप त्रिपालिया गेट पुलिस चौकी में रखी गई है।

सोसायटी के ऑडिटर एस.एम. अकबर ने बताया कि हर साल की तरह मोहर्रम में द सोसायटी पंचायत अन्दर कोटियान की ओर से हाईदौस खेला जाएगा। जिला प्रशासन की ओर से पंचायत को एक सौ तलवार लाइसेंस व तोप आवंटित की गई है।

तलवार के लाइसेंस की प्रति जिला प्रशासन को उपलब्ध करवा दी गई है। तलवार, तोप को त्रिपोलिया गेट स्थित पुलिस चौकी रखी गई है। तोप का उपयोग मोहर्रम की ७ तारीख को किया जाएगा, जबकि तलवार का वितरण मोहर्रम की ९ तारीख को किया जाएगा। मोहर्रम की ९ तारीख को रात में छोटा हाईदौस और फिर दस तारीख को बड़ा हाईदौस खेला जाएगा।

इसके बाद पुन: तरवारें और तोप त्रिपालिया गेट में पुलिस प्रशासन को जमा करा दी जाएगी। गौरतलब है कि मोहर्रम में इस्तेमाल होने वाली लाइसेंसी तलवार व तोप को जिला प्रशासन के मालखाने में रखा जाता है। गुरुवार सुबह अतिरिक्त जिला कलक्टर के आदेश पर तलवारे व तोप सुपुर्द की गई।