29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति का सिर तोड़ कर ले गए बदमाश, पुलिस प्रशासन कर रहा तलाश

नसीराबाद गांधी चौक पर लगी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति ( Mahatma Gandhi Statue ) का अज्ञात उत्पाती तत्वों ने पत्थर से सिर अलग कर दिया और उसे उठाकर ले गए। सिटी थाना अधिकारी लक्ष्मण सिंह मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। दीपावली ( Diwali 2019 ) के चलते आसपास क्षेत्र के लोग पूजा पाठ में लगे हुए थे...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Dinesh Saini

•

Updated: 28 Oct 2019, 12:59 PM IST

gandhi.jpg

अजमेर। जिले के नसीराबाद गांधी चौक पर लगी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति ( Mahatma Gandhi Statue ) का अज्ञात उत्पाती तत्वों ने पत्थर से सिर अलग कर दिया और उसे उठाकर ले गए। सिटी थाना अधिकारी लक्ष्मण सिंह मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। दीपावली ( Diwali 2019 ) के चलते आसपास क्षेत्र के लोग पूजा पाठ में लगे हुए थे। मौके का फायदा उठाकर अज्ञात बदमाश बड़े पत्थर से गांधी जी की मूर्ति के सिर को अलग कर साथ में ले गए। मूर्ति के हाथ की उंगलियां मौके पर ही मिली है।

नसीराबाद गांधी चौक ( Nasirabad Gandhi Chauk ) पर यह मुर्ति 1956 में लगाई गई थी। लगभग 8-10 वर्ष पूर्व भी भीम मूर्ति का हाथ का पंजा तोड़ दिया गया था। जिसे छावनी परिषद प्रशासन ने लगवाया था। इसे छावनी परिषद प्रशासन के कर्मचारियों की लापरवाही भी कहां जाएगा, क्योंकि 2 अक्टूबर के कार्यक्रम के बाद छावनी परिषद प्रशासन की ओर से गांधी चौक क्षेत्र पर लगी मूर्ति के बाउंड्री वॉल पर लगे दरवाजे का ताला नहीं लगाया गया था।

दिवाली पर चोर मस्त, पुलिस पस्त
वहीं दूसरी ओर नागौर में दिवाली पर चोरों ने रेलवे कॉलोनी को निशाना बनाते हुए 2 दिन में चार मकानों के ताले तोडक़र माल व नकदी चुरा ली। गौरतलब है कि शनिवार को नागौर रेलवे स्टेशन अधीक्षक राम सिंह बेरवा के मकान के ताले तोडक़र अज्ञात चोर नकदी व गहने ले गए थे। अगले ही दिन रेलवे कॉलोनी में तीन और मकानों को चोरों ने निशाना बना लिया। अगर समय रहते पुलिस कार्रवाई करती तो इन तीन मकानों में चोरी की वारदात को टाला जा सकता था। रेलवे अधिकारियों ने पुलिस की गश्त पर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि 1 दिन पहले हुई चोरी की रिपोर्ट देने के बावजूद पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई नहीं की इसी का नतीजा है कि तीन मकानों को फिर से चोरों ने निशाना बना लिया है। दिवाली पर्व होने के चलते रेलवे अधिकारी व कर्मचारी अपने घर गए हुए थे। इसी का फायदा उठाते हुए चोरों ने पहले एक मकान तथा दूसरे दिन तीन मकानों को निशाना बनाकर नगदी व सामान चुरा ले गए। उधर, चोरों ने दीवाली के मौके का फायदा उठाते हुए रविवार को एक बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया। शहर के बासनी चौराहे के पास कुंदन सिटी कॉलोनी में एक बड़े गोदाम की दीवार में छेद कर चोर सामान ले गए। घटना की जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची व मौका मुआयना किया 2 दिन में चोरी की चार-पांच वारदातें होने पर लोगों ने पुलिस की गश्त व उनकी कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं।