
पंचायतीराज के चुनावों से मनरेगा श्रमिकों का अटकेगा भुगतान!
अजमेर. प्रदेश में पंचायतीराज चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई। चुनाव आचार संहिता लागू होने से मनरेगा श्रमिकों में आशंका है कि उनकी मजदूरी का पैसा तो अटक नहीं जाएगा। सरकार ने ग्रामीणों को रोजगार के रूप में काम तो दिया, लेकिन भुगतान समय पर होगा या नहीं। यह स्थिति अधरझूल में हैं, क्योंकि अजमेर जिले के ग्राम पंचायत देलवाड़ा के क्षेत्र के शेरों की बावड़ी में नरेगा कार्य के दौरान श्रमिकों ने भुगतान नहीं मिलने की शिकायत की है। यहां खुदाई का कार्य कराया जा रहा है, ताकि बरसात के दिनों में पानी का भराव किया जा सके।
बीते दो सप्ताह से कार्य कर रहे श्रमिकों ने भुगतान अटकने की समस्या बताई है। पिछले दो महीने से भुगतान की स्थिति पटरी से उतरी हुई हैं। देलवाड़ा क्षेत्र में वर्तमान में 50 से ज्यादा श्रमिक महिलाएं कार्यरत हैं। इसके अलावा दौलतपुरा बलाइन, शेषपुरा व लसाडिय़ा आदि क्षेत्रों में भी कार्य किया है। दो महीने पहले तक श्रमिकों को भुगतान नियमित मिल रहा था। उसके बाद से भुगतान समय पर नहीं मिल रहा हैं।
़क्या कहती है महिला श्रमिक
महिला श्रमिक निशा के अनुसार नरेगा का भुगतान नहीं हुआ है। इससे पहले दौलतपुरा में कार्य किया। उसका भुगतान नहीं हो। तीन सप्ताह से शेरों का बावड़ी में कार्य कर रहे हैं, लेकिन भुगतान के संबंध में कोई जानकारी भी नहीं मिल रही हैं।बिमला ने बताया कि एक महीन से भुगतान का इंताजर है। एक सप्ताह दौलतपुरा नाड़ी में तथा तीन सप्ताह से शेरों का बावड़ी में खुदाई कार्य किया। पेमेंट नहीं मिलने से परेशानी हो रही है। समय पर भुगतान नहीं मिलेगा तो कैसे काम चलेगा।महिला श्रमिक सीता का कहना है कि नरेगा में सभी जरूरतमंद ही कार्य करते हैं। अगर समय पर भुगतान नहीं मिलेगा तो घर का खर्चा चलना संभव नहीं है। दौलतपुरा और शेरों का बावड़ी में तीन सप्ताह से काम कर रहे हैं, पता नहीं कब भुगतान मिलेगा।
कार्यस्थल का निरीक्षण
मसूदा पंचायत समिति विकास अधिकारी रामस्वरूप प्रजापत ने शनिवार को खरवा में मनरेगा कार्यों का औचक निरीक्षण किया। विकास अधिकारी प्रजापत दोपहर में खरवा ग्राम पंचायत मुख्यालय पहुंचे। खरवा में भवानीपुरा के चरागाह में चल रहे नाड़ी निर्माण कार्य को देखा। इस दौरान श्रमिकों की संख्या जांच के बाद काम के बारे में आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान कनिष्ठ लिपिक हेमेन्द्र सिंह ने श्रमिक संख्या व अन्य सुझाव दिए। विकास अधिकारी के साथ ग्राम विकास अधिकारी हैदर काठात व पंचायत सहायक भवानी सिंह राठौड़ भी रहे।
Published on:
4 Jan 2020, 11:56 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.