29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लूट की विदेशी मुद्रा से गोवा में उड़ाई मौज

मनी एक्सचेंज व्यवसायी मनीष मूलचंदानी की दुकान से मिली विदेशी मुद्रा को बदलवाने का जिम्मा मईनुद्दीन उर्फ मैनू को दिया। काफी प्रयास के बाद भी विदेशी मुद्रा नहीं बदलने पर गिरोह का सरगना गोवा निकल गया, जहां लूट की रकम को अपने ऐशोआराम पर खर्च कर दी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Manish Singh

•

Updated: 17 Jul 2019, 1:28 AM IST

Money exchange businessman Manish Mulchandani murder cash

लूट की विदेशी मुद्रा से गोवा में उड़ाई मौज

पुलिस के सामने कई चौकाने वाले खुलासे, सम्मानित होगी साइबर व स्पेशल टीम
अजमेर. मनी एक्सचेंज व्यवसायी मनीष मूलचंदानी की दुकान से मिली विदेशी मुद्रा को बदलवाने का जिम्मा मईनुद्दीन उर्फ मैनू को दिया। वह विदेशी मुद्रा बदलवाने पहुंचा, लेकिन उससे पोसपार्ट मांगा गया। काफी प्रयास के बाद भी विदेशी मुद्रा नहीं बदलने पर गिरोह का सरगना गोवा निकल गया, जहां लूट की रकम को अपने ऐशोआराम पर खर्च कर दी। पुलिस पड़ताल में सामने आया कि वारदात के बाद गिरोह मोईनुद्दीन उर्फ मैनू के शराब के ठेके पर पहुंचे। यहां रात गुजारने के बाद 10 लाख रुपए देशी व विदेशी मुद्रा का बंटवारा किया। मोईनुद्दीन को लूट की रकम में से एक हिस्सा दिया गया। इसके बाद अलग-अलग स्थानों पर निकल गए। सरगना जितेन्द्र सिंह ने मैनू को विदेशी मुद्रा को बदलवाने की जिम्मेदारी दी, लेकिन यह काम नहीं हो सका। आखिर जितेन्द्र विदेशी मुद्रा लेकर गोवा चला गया, जहां उसने विदेशी मुद्रा से जमकर मौज उड़ाई। मोईनुद्दीन के हिस्से की विदेशी मुद्रा भी उसने गोवा में खर्च कर डाली।

दिल्ली में खुलेआम फायरिंग

गिरोह का सरगना जितेन्द्र सिंह कई राज्यों में वारदात अंजाम दे चुका है। इसमें राजधानी दिल्ली में द्वारका क्षेत्र में सड़क पर गैंगवार में खुली फायरिंग की गई। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। इन्दौर के संदीप अग्रवाल हत्याकांड, श्रीडूंगरगढ़ में एटीएम लूट, बूंदी डबलाना में ट्रेक्टर लूट की वारदात, एटीएम लूट, हवाला कारोबारियों से लूट की वारदातें अंजाम दे चुका है। पड़ताल में सामने आया कि जितेन्द्र सिंह गुर्गे बदल-बदलकर वारदातें अंजाम देता है।

पुलिस के लिए थी चुनौती
एसपी कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया कि मामले में अपराधियों को पकडऩा पुलिस के लिए बड़ी चुनौती थी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) सरिता सिंह व उपअधीक्षक डॉ. प्रियंका के नेतृत्व में कोतवाली थानाप्रभारी छोटीलाल, हैड कांस्टेबल प्रभातकुमार, विश्राम, साइक्लोन सेल प्रभारी जगमाल दाहिमा, स्पेशल टीम प्रभारी मनोहरसिंह, सिपाही जोगेन्द्रसिंह, देवेन्द्रसिंह व हिम्मत तौषिक की टीम गठित की गई। टीम ने चार माह तक लगातार काम किया। कार्रवाई के दौरान पड़ोसी जिलों से भी मदद ली गई। एक दर्जन से ज्यादा गैंग व अपराधी हत्थे चढ़े जिन्हें संबंधित जिला पुलिस के सुपुर्द किया। एसपी कुंवर राष्ट्रदीप ने जिला पुलिस की साइबर व स्पेशल टीम को सम्मानित करने की घोषणा की है।