15 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Monsoon 2024: राजस्थान के इस जिले में भारी बारिश को लेकर IMD ने जारी किया बड़ा अलर्ट

Heavy Rain Warning: राजस्थान में शुक्रवार को भी कई जिलों में बारिश होगी। इसे लेकर मौसम विभाग ने नया अलर्ट जारी किया है।
less than 1 minute read
Google source verification
Heavy Rain Warning

Monsoon 2024: राजस्थान में सितंबर महीने में भी मानसून जमकर बरस रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने आगामी 2 घंटों के लिए बड़ा अलर्ट जारी किया है। विभाग ने अजमेर जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई है। बता दें कि अजमेर में तेज बरसात का दौर शुरू हो चुका है। शहर की गलियों में तेज बरसात के बाद पानी बह निकला है। विभाग ने अजमेर जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

वहीं जयपुर, जयपुर शहर, दौसा, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाईमाधोपुर, टोंक, बूंदी, बारां, कोटा, झालावाड़, झुंझुनूं, सीकर, नागौर, पाली, भीलावाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, उदयपुर, डुंगरपुर, बांसवाड़ा और प्रतापगढ़ जिले में कहीं कहीं हल्की के मध्यम बारिश होने की संभावना है। जयपुर मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

बरसाती नाला उफान पर

वहीं दूसरी तरफ अजमेर के बड़गांव क्षेत्र स्थित हटूंडी रोड पर करीब 45 साल बाद बरसाती नाला उफन पड़ा। नाले का पानी मुख्य मार्ग से तेजी से बहने लगा। इससे हटूंडी मार्ग श्मशान स्थल के पास लोगों का जमावड़ा लग गया। एक मोटरसाइकिल सवार ने पानी में से होकर दुपहिया वाहन निकालने का प्रयास किया। प्रत्यशर्शियों की मानें तो वह फंस गया, जिसे बाद में अन्य लोगाें ने बाहर निकाला।

पूर्व सरपंच घनश्याम जांगिड़ ने बताया कि गांव के पुराने लोगों का कहना है कि वर्ष 1979 में यह बरसाती नाला ओवर फ्लो हुआ था। अभी लगातार हो रही बारिश व आनासागर से ओवरफ्लो पानी की आवक होने से माखुपुरा की नाडी उफन गई। इससे हटूंडी के रास्ते खाजपुरा, ककलाना भवानी खेड़ा आदि के लिए रास्ता अवरुद्ध हो गया। एहतियातन आदर्श नगर थाना पुलिस का जाब्ता भी मौके पर पहुंच गया।

यह भी पढ़ें-Bisalpur Dam: बीसलपुर बांध के गेट खुलने से पहले बजा अलर्ट सायरन, कई किमी तक ‘खुशियों’ की गूंज