30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Board : बोर्ड परीक्षाओं के लिए साढ़े पांच हजार से अधिक परीक्षा केन्द्र

20 लाख से अधिक विद्यार्थी देंगे परीक्षानकल रोकने के लिए 200 उडऩदस्ते
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Heemanshu Dhawal

•

Updated: 18 Nov 2019, 11:40 AM IST

rajasthan board, BSER, Raj Board, education news in hindi, education, cbse, cbse board, govt school, govt teacher

rajasthan board, BSER, Raj Board, education news in hindi, education, cbse, cbse board, govt school, govt teacher

अजमेर. माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की सीनियर सैकंडरी और सैकंडरी परीक्षाओं के लिए प्रदेश में 5 हजार 500 से अधिक परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। परीक्षाओं में नकल रोकने और अनुचित साधनों के प्रयोग पर अंकुश के लिए लगभग 200 उडऩदस्तों का गठन किया जाएगा। उडऩदस्तों में तैनात अधिकारी पूरे प्रदेश के परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण करेंगे और संदेह होने पर विद्यार्थियों की तलाशी भी लेंगे।
बोर्ड की सीनियर सैकंडरी और सैकंडरी परीक्षा के लिए 20 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। दसवीं के लिए सर्वाधिक 12 लाख एवं सीनियर सैकंडरी के लिए लगभग सवा आठ लाख से अधिक विद्यार्थी पंजीकृत हुए हैं। सीनियर सैकंडरी की परीक्षा 20 फरवरी और सैकंडरी की परीक्षा 27 फरवरी से प्रारंभ होगी।

बोर्ड प्रशासन की ओर से इस बार लगभग 200 उडऩदस्तों का गठन किया जा रहा है। लगभग 60 उडऩदस्ते बोर्ड की ओर से गठित किए जाएंगे। सवा सौ से अधिक उडऩदस्ते जिला और तहसील स्तर पर गठित होंगे, जबकि विशेष उडऩदस्तों का भी गठन किया जाएगा।
अति संवेदनशील परीक्षा केन्द्रों का चयन

Read More : cbse: सीबीएसई की नजर 2020 पर, जुटा परीक्षाओं की तैयारी में

बोर्ड प्रशासन नकल और कानून व्यवस्था के लिहाज से अति संवेदनशील और संवेदनशील परीक्षा केन्द्रों को भी चिन्हित किया जा रहा है। पिछले साल बोर्ड ने 90 परीक्षा केन्द्रों को अति संवेदनशील और संवेदनशील श्रेणी में चिन्हित कर यहां सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए थे।