नया मैन्यू : नाश्ता व पोषाहार मैन्यू
केन्द्र पर नए मैन्यू के अनुसार सोमवार को नाश्ता, पका केला/ मौसमी व गरम पोषाहार मीठा दलिया, मंगलवार को पका केला/ मौसमी व रोटी सब्जी-दाल दिया जाना है। बुधवार को दूध 100 एमएल व खिचड़ी, गुरुवार को गर्मी में बेसन / सदी में तिल का लड्डू एवं चावल, चनादाल -लौकी, शुक्रवार को मुरमुरे/पोहा/नींबू टमाटर के साथ व बाजरे का खिचड़ा/कढ़ी-चावल व अंकुरित/उबली साबुत दाले व खिचड़ी दी जानी है।
इनका कहना है...
आंगनबाड़ी केन्द्रों में पोषाहार नहीं बांटा जा रहा है तो यह गंभीर है। ऐसा मेरी जानकारी में नहीं है। बच्चा रोज खिचड़ी-दलिया नहीं खा सकता है। समय के साथ बदलाव आवश्यक है। इसके कारण ही मैन्यू में कुछ बदलाव किया गया है। कुछ चीजें समय के साथ सस्ती भी होती है। संगठनों से बातचीत की है। आगामी दिनों में बड़े परिवर्तन प्रकियाधीन है।