29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक्शन में अजमेर नगर निगम, सीज किया टू-व्हीलर शोरूम

निगम के महापौर और अफसर रोजाना इस मार्ग से आते-जाते हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 8 May 2019, 9:52 AM IST

two wheeler showroom

showroom seize

अजमेर. प्रदेश में लोकसभा चुनाव का दौर खत्म होते ही नगर निगम एक्शन में आ गया है। निगम की टीम ने बुधवार को वैशाली नगर-एलआईसी कॉलोनी स्थित एक टू-व्हीलर शोरूम को सीज कर दिया। टीम की सुबह हुई इस कार्रवाई से लोग भी हैरान रह गए

नगर निगम की टीम सुबह वैशाली नगर-एलआईसी कॉलोनी स्थित टू-व्हीलर शोरूम पर पहुंची। यहां नक्शा और अन्य ब्यौरा मांगा गया। उचित जवाब नहीं मिलने पर निगम की टीम ने तत्काल शोरूम को सीज कर दिया। इसमें शोरूम का गोदाम भी शामिल है।

विलंब से अब कार्रवाई?
टू व्हीलर शोरूम पिछले एक साल से संचालित है। निगम के महापौर और अफसर रोजाना इस मार्ग से आते-जाते हैं। इसके बावजूद निगम ने इस भवन के निर्माण, सेट बैक और अन्य पर सवाल नहीं उठाए। अचानक हुई इस कार्रवाई से लोग भी हैरान रह गए।

13 नक्शों के विवाद में महापौर
नगर निगम के महापौर 13 नक्शों के विवाद को लेकर चर्चा में हैं। नगर निकाय विभाग ने मामले को गंभीर मानते हुए महापौर से जवाब भी मांगा था। महापौर इस मामले में हाईकोर्ट में याचिका भी दाखिल कर चुके हैं। फिलहाल लोकसभा चुनाव के चलते आचार संहिता लगी हुई है। इस मामले में राज्य सरकार भी गंभीर है।