30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
Municipal elections  2019 : ब्यावर में सभापति चुनाव की प्रक्रिया शुरू भाजपा व कांग्रेस में मुकाबला
Play video

Municipal elections 2019 : ब्यावर में सभापति चुनाव की प्रक्रिया शुरू भाजपा व कांग्रेस में मुकाबला

सभापति चुनाव की प्रक्रिया शुरू भाजपा व कांग्रेस में मुकाबला
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Preeti Bhatt

•

Updated: 26 Nov 2019, 12:30 PM IST

ब्यावर. नगर परिषद सभापति पद के लिए मंगलवार को चुनाव प्रक्रिया(Municipal elections 2019) शुरू हो गइ है। संख्या बल के आंकड़े में भाजपा की मजबूती स्थिति मानी जा रही है। इसके बावजूद चुनाव को लेकर शहरवासियों में खासी दिलचस्पी है। भाजपा से नरेश कनोजिया व कांग्रेस से गोविंद पंडित चुनाव लड रहे है। नगर परिषद सभापति पद के लिए मंगलवार को प्रात: दस बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरु हुई। सभाभवन में बैठक शुरू होने वाली है। इस बार पार्षदों की संख्या साठ होने एवं चुनाव लड रह अभ्यर्थी के बैठने के निर्देश के चलते बैठने की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। गौरतलब है कि भाजपा से 29 पार्षद विजयी हुए जबकि कांग्रेस से 16 पार्षद चुनाव जीते है।

Read More: निकाय प्रमुख पद के लिए चुनाव आज

15 निर्दलीयों ने भी जीत हासिल की है। इनमें से दस के भाजपा में शामिल किए जाने का दावा किया गया है। भाजपा व कांग्रेस के मध्य सीधा मुकाबला है। प्रशासन ने मतदान व मतगणना की तैयारियांकी है। नगर परिषद मार्ग पर बेरिकेटिग लगा दी गई है। मतदान व मतगणना के दौरान इस मार्ग पर आवाजाही बंद रखी है। पुलिस का विशेष जाब्ता तैनात है। सभापति चुनाव को लेकर मसूदा उपखंड अधिकारी को कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया उपसभापति के चुनाव कल उपसभापति पद के लिए बुधवार को मतदान होगा। इसको लेकर दोनों ही दलों ने अब तक किसी नाम पर सहमति नहीं बनाई है। उपसभापति पद को लेकर शहरवासियों के बीच चर्चा का दौर तेज हो गया है। भाजपा से उपसभापति पद के लिए रिखबचंद खटोड, मोतीसिंह सांखला, वेदराज भाटी व मंगतङ्क्षसह मोनू के नाम की चर्चा है। जबकि कांग्रेस से दलपतराज मेवाडा, राजेश शर्मा के नाम की चर्चा है। हालांकि दोनों ही दल ने अब तक उपसभापति पद के प्रत्याशी को लेकर अपने पते नहीं खोले है।