31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

18 लाख के बकाया बिलों के भुगतान की एवज में मांगी थी घूस, रंगेहाथ दबोचे नगर पालिका के अफसर

सरवाड़ नगर पालिका के ईओ, केशियर तथा निम्बाहेड़ा के जेईएन गिरफ्तार, एसीबी की टीम ने शिकायत की पुष्टि के बाद की कार्रवाई, ठेकेदार फर्म के कई बिलों का नहीं हो रहा था भुगतान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Suresh Bharti

•

Updated: 6 Nov 2019, 6:44 PM IST

municipality's EO, JEN and Cashier arrested

नगर पालिका सरवाड़ कार्यालय में मौजूद रिश् वत मामले में गिरफ्तार ईओ,जेईएन व केशियर।

अजमेर. जिले की नगर पालिका सरवाड़ में निर्माण कार्यों के बकाया बिलों का भुगतान (due payment) नहीं होने से परेशान एक ठेकेदार ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (acb) से शिकायत कर तीन अफसरों (three officer) को घूस लेने के आरोप में गिरफ्तार (arrest) करा दिया।

एसीबी की टीम ने बुधवार को अधिशासी अधिकारी (Eo) दीपेन्द्र सिंह शेखावत व केशियर देवेन्द्र सिंह गुर्जर को 20 हजार (twnty thosound) रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार (arrest) कर लिया। वहीं ब्यूरो के एक दूसरे दल ने सरवाड़ पालिका के तत्कालीन कनिष्ठ अभियंता (jean) हरिसिंह कुम्हार को निम्बाहेड़ा नगर पालिका कार्यालय में 55 हजार रुपए की रिश्वत की राशि के साथ धर-दबोचा। तीनों आरोपियों अधिशासी अधिकारी, कनिष्ठ अभिंयता व केशियर ने यह घूस एक ठेकेदार से बिलों के बकाया भुगतान (due payment) व पुराने बिल पास करने की एवज में ली। ब्यूरो के उप पुलिस अधीक्षक महिपाल चौधरी के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। गौरतलब है कि शेखावत केकड़ी नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (eo) हैं। वर्तमान में इनके पास सरवाड़ पालिका का अतिरिक्त चार्ज है। एसीबी की टीम ने उनके केकड़ी स्थित आवास की भी तलाली ली।

शिकायत की पुष्टि के बाद एक साथ कार्रवाई

सरवाड़ की फ र्म हर्ष एंटरप्राईजेज के ठेकेदार महावीर सोनी का नगर पालिका सरवाड़ पर करीब 18 लाख का बकया भुगतान है। यह बिल काफी समय से अटके हुए हैं। इससे परेशान ठेकेदार ने 27 सितंबर को ब्यूरो कार्यालय में अधिशासी अधिकारी शेखावत व केशियर गुर्जर के खिलाफ शिकायत दी थी। इसमें बताया कि सरवाड़ में उसकी फ र्म की ओर से श्मशान घाट, अंबेडकर भवन व कब्रिस्तान पर विभिन्न निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। भुगतान की एवज में 50 हजार रुपए की राशि मांगी जा रही है, जिसमें से 40 हजार रपए वह पूर्व में दे चुका है।

सोनी ने तत्कालीन व वर्तमान में निम्बाहेड़ा पालिका में कार्यरत कनिष्ठ अभियंता (jean) हरिसिंह कुम्हार के खिलाफ भी पुराने बिलों के भुगतान के लिए 55 हजार रुपए की मांग करने की शिकायत दी थी। इस पर ब्यूरो के अधिकारियों ने दोनों शिकायतों का सत्यापन कराया। शिकायत सही पाए जाने पर तीनों आरोपियों को एकसाथ पकडऩे का जाल बिछाया गया।

तीनों आरोपी हिरासत में

बुधवार को ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रप्रकाश शर्मा के निर्देश पर दो टीमों का गठन किया गया। योजनानुसार सुबह शिकायतकर्ता महावीर सोनी ने नगर पालिका कार्यालय पंहुच केशियर गुर्जर को पाउडर लगे २० हजार रुपए देकर ब्यूरो के दल को इशारा कर दिया। इस पर दल ने गुर्जर को हिरासत में ले लेकर घूस की राशि बरामद कर ली। एसीबी की पूछताछ में गुर्जर ने बताया कि 20 हजार में से 10 हजार रुपए अधिशासी अधिकारी (eo) शेखावत के हिस्से के हैं। इस पर ब्यूरो की टीम ने शेखावत को भी गिरफ्तार कर लिया।

दूसरे दल ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रमेश मौर्य नागौर के निर्देशन में निंबाहेड़ा पालिका कार्यालय में कनिष्ठ अभियंता (jean) हरिसिंह कुम्हार को ५५ हजार रुपए की घूस के साथ पकड़ा। ब्यूरो की कार्रवाई के बाद विभाग के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ब्रजराज सिंह ने सरवाड़ पालिका कार्यालय पहुंचकर मामले की जानकारी ली।

ये रहे दल में शामिल

रिश्वत मामले में कार्रवाई करने वाली टीम में पुलिस उप अधीक्षक महिपाल चौधरी,हैड कांस्टेबल रामचंद्र, कांस्टेबल शिव सिंह, कैलाश चारण, राजेश शर्मा, जीवनदान, भरत सिंह व युवराज सिंह शामिल रहे।